फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh Visakhapatnam Ambulance Driver Kills Teen Daughter Over Affair Posts Confession Video

Visakhapatnam: इश्क में पड़ी बेटी तो पिता ने कर दिया कत्ल, बोला- मेरी बात ही नहीं सुन रही थी तो क्या करता...

Sat, 05 Nov 2022 08:50 AM IST
कुमार सम्भव जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापटनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापटनम Published by: कुमार सम्भव जैन Updated Sat, 05 Nov 2022 08:50 AM IST
सार

वारा प्रसाद ने बताया कि उसने अपनी 16 साल की बेटी का कत्ल कर दिया है, क्योंकि एक लड़के से उसका अफेयर चल रहा था। 

विज्ञापन
Andhra Pradesh Visakhapatnam Ambulance Driver Kills Teen Daughter Over Affair Posts Confession Video
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने सिर्फ इस वजह से अपनी बेटी का कत्ल कर दिया, क्योंकि वह किसी से मोहब्बत करती थी। इसके बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया और अपना जुर्म कबूला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, रेल्लीवेधी में रहने वाल वारा प्रसाद एंबुलेंस चलाता है। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वारा प्रसाद ने बताया कि उसने अपनी 16 साल की बेटी का कत्ल कर दिया है, क्योंकि एक लड़के से उसका अफेयर चल रहा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ भी की।

विज्ञापन

आरोपी ने बताई कत्ल करने की वजह

आरोपी ने वीडियो में बताया, 'घर के पास ही रहने वाले एक लड़के से मेरी बेटी का अफेयर चल रहा था। मेरी बड़ी बेटी पहले ही अपने प्रेमी के साथ भाग चुकी है। अब 10वीं में पढ़ने वाली मेरी छोटी बेटी भी अफेयर कर रही थी। उसने जो कुछ मांगा, मैंने मुहैया कराया। मैंने उसे काफी लाड़-प्यार से पाला था। मैंने अपनी बेटी को उस लड़के से बात नहीं करने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं मानी। इस वजह से मैंने उसका कत्ल कर दिया।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पुलिस का कहना है कि इस मामले में शुरुआत में हत्या का शक था, लेकिन गले पर चोट के निशान को देखते हुए संदिग्ध हालात में मौत का मामला दर्ज किया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। साथ ही, एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed