फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra pradesh Tribal woman gave birth to baby in on road

आदिवासी महिला ने सड़क पर 'डोली' में बच्चे को दिया जन्म, वीडियो वायरल

Fri, 07 Sep 2018 08:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयनगरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयनगरम Updated Fri, 07 Sep 2018 08:54 PM IST
विज्ञापन
Andhra pradesh Tribal woman gave birth to baby in on road

आंध्र प्रदेश के वनक्षेत्र में प्रसव पीड़ा के बाद बांस पर कपड़ा बांधकर बनाई गई "डोली" की मदद से अस्पताल ले जाई जा रही महिला ने सड़क पर ही बच्ची को जन्म दे दिया। खराब सड़क संपर्क मार्ग के कारण महिला को अस्पताल ले जाने के लिए "डोली" बनाई गई थी।

विज्ञापन


इस घटना का वीडियो गुरुवार को एक युवक ने सोशल मीडिया पर डाला। वीडियो विजयनगरम जिले के पार्वतीपुरम जनजातीय बेल्ट में सलूर मंडल में एक पहाड़ी की चोटी पर बसे दस गांवों में से एक की है, जिसमें दो लोग महिला को डोली में ले जाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


महिला को डोली में लाने की जानकारी मिलते ही मैदानी इलाकों में एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी (आईटीडीए) के अधिकारियों ने एक मेडिकल टीम भेजी लेकिन महिला ने गुरुवार देर रात लड़की को जन्म दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीडीए योजना की अधिकारी जी लक्षमिशा ने शुक्रवार को कहा, ‘‘जब तक हमारे कर्मचारी पहुंचते, महिला ने वहां मौजूद अन्य महिलाओं की मदद से बच्ची को जन्म दे दिया था। हमारी चिकित्सा टीम ने प्रसवोत्तर देखभाल के लिए आवश्यक चीजें प्रदान की। महिला और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।’’ 

बच्ची महिला की पांचवी संतान हैं। सूत्रों ने बताया कि सरकार ने केंद्र की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाय) के तहत सड़क निर्माण के लिए 5.5 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं लेकिन जटिल इलाके के कारण किसी ठेकेदार ने बोली नहीं लगाई।


आईटीडीए सड़क संपर्क से जुड़ी समस्याओं का निपटारा करती है और उसका कहना है कि वह सड़क निर्माण के लिए कदम उठा रही है। लक्षमिशा ने कहा, ‘‘कुछ सड़कों का काम निविदा चरण में है तो कुछ का स्वीकृति चरण में... प्रक्रिया जारी है।’’ इनपुट: भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed