फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh thief stucked in a wall hole after stealing jewelry from a temple news in Hindi

आंध्र प्रदेश: मंदिर में आभूषण चुराने गया था शख्स, बाहर निकलने के लिए दीवार में किया छेद, लेकिन उसी में फंस गया

Wed, 06 Apr 2022 11:02 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 06 Apr 2022 11:02 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में एक मंदिर में चोरी करने घुसा चोर ने बाहर निकलने के लिए दीवार में छेद किया, लेकिन उसी में फंस कर रह गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Andhra Pradesh thief stucked in a wall hole after stealing jewelry from a temple news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

आंध्र प्रदेश के एक मंदिर में एक व्यक्ति ने चोरी करने की योजना बनाई। वह मंदिर में घुस भी गया और आभूषण भी चुरा लिए लेकिन मंदिर से निकलने में वह सफल नहीं हो पाया। दरअसल, जिस रास्ते से वह मंदिर से बाहर निकलना चाहता था उसी में फंस गया।

विज्ञापन


यह घटना राज्य के श्रीकाकुलम के जामी येलम्मा मंदिर की है। पापा राव नाम का एक व्यक्ति मंदिर से आभूषण चुराने के लिए खिड़की तोड़कर अंदर घुस आया था। गहनों पर हाथ साफ करने के बाद उसने वहां से बाहर निकलने के लिए दीवार में छेद कर दिया।
विज्ञापन


लेकिन, उस छेद से निकलते समय वह उसी में फंस गया। कई घंटों तक वह इसी में फंसा रहा और निकलने का कोई रास्ता न देख मदद के लिए गुहार लगाई। गांव वाले वहां पहुंचे और माजरा देखा तो उसे बाहर निकाला और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed