फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh TDP MP Kalisetty Appala's unique initiative, Rs 50,000 and a cow for the third child

पहल: अपने क्षेत्र में हर तीसरी बच्ची के जन्म पर 50000 रुपये देंगे टीडीपी सांसद, लड़का पैदा हुआ तो मिलेगी गाय

Mon, 10 Mar 2025 02:11 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 10 Mar 2025 02:11 AM IST
सार

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम के सांसद कालीसेट्टी अप्पाला नायडू ने एक अनोखी पहल की शुरुआत की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में यदि किसी दंपत्ति के यहां तीसरा बच्चा पैदा होता है अगर वो लड़की है तो उसके लिए वो 50000 रुपये देंगे।

विज्ञापन
Andhra Pradesh TDP MP Kalisetty Appala's unique initiative, Rs 50,000 and a cow for the third child
नवजात शिशु (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik.com

विस्तार

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम के सांसद कालीसेट्टी अप्पाला नायडू ने अपने क्षेत्र में परिवारों को अधिक बच्चा पैदा करने के लिए प्रोत्साहन राशि देने की पेशकश की है। अप्पाला ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में यदि किसी दंपत्ति के यहां तीसरा बच्चा पैदा होता है अगर वो लड़की है तो उसके लिए वो 50000 रुपये देंगे। साथ ही उन्होंने ये भी घोषणा की है कि यदि महिला लड़के को जन्म देगी तो उसे एक गाय भी भेंट की जाएगी। बता दें कि सांसद अप्पाला की ये घोषणा मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के द्वारा हाल ही में प्रदेश के परिवारों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करने के प्रस्ताव के बाद आया है। 
विज्ञापन


अपने वेतन से करेंगे प्रोत्साहन राशि का भुगतान
टीडीपी सांसद कालीसेट्टी अप्पाला ने घोषणा किया कि वो इस प्रोत्साहन राशि का भुगतान अपने वेतन से करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वह नवजोत लड़की के पक्ष में सावधि जमा (एफडी) के रूप में यह राशि जमा करेंगे, जो उसकी शादी की उम्र तक 10 लाख रुपये तक हो सकती है। साथ ही अगर तीसरा बच्चा लड़का हुआ, तो एक गाय व बछड़ा देंगे। अप्पाला ने कहा कि देश की जनसंख्या बढ़नी ही चाहिए।
विज्ञापन


सीएम नायडू ने की पहल की सराहना
सीएम चंद्रबाबू नायडू ने इस घोषणा की सराहना की है। सांसद के इस कदम की चर्चा सोशल मीडिया पर भी खुब हो रही है। जहां टीडीपी कार्यकर्ता और राज्य की महिलाएं सांसद के इस घोषणा को क्रांतिकारी कदम बता रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम नायडू ने की थी अधिक बच्चे पैदा करने की अपील
बता दें कि यह घोषणा शनिवार को विजयनगरम के राजीव स्पोर्ट्स कंपाउंड में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर की गई। इससे पहले मुख्यमंत्री नायडू ने मार्च में दिल्ली यात्रा के दौरान दक्षिण भारत में घटती जनसंख्या पर चिंता जताई थी। साथ ही कहा था कि वृद्ध होती आबादी चुनौतियां पैदा कर रही हैं। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण की बजाय जनसांख्यिकीय प्रबंधन की आवश्यकता पर जोर दिया था। 


महिलाओं के लिए की थी अधिक छुट्टियों की घोषणा
इसके अलावा, नायडू ने महिला कर्मचारियों के लिए एक और अहम घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि अब सभी महिला कर्मचारियों को प्रसव के दौरान मातृत्व अवकाश मिलेगा, चाहे उनके बच्चों की संख्या कितनी भी हो। पहले मातृत्व अवकाश दो बच्चों तक सीमित था, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है। उनका उद्देश्य महिलाओं को उनके पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन को संतुलित करने में मदद करना और परिवार वृद्धि को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed