फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Horrific road accident in Andhra Pradesh Maharashtra 12 people lost their lives including six women laborers

Accident: आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा; 12 लोगों की जान गई, इनमें छह महिला मजदूर भी शामिल

Wed, 17 May 2023 10:48 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद/मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद/मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 17 May 2023 10:48 PM IST
सार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने महिलाओं की मौत पर शोक व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने निर्देश दिया कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल और बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए।

विज्ञापन
Horrific road accident in Andhra Pradesh Maharashtra 12 people lost their lives including six women laborers
Road Accident - फोटो : Social Media

विस्तार

आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में अलग-अलग सड़क हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई। आंध्र की घटना पालनाडु जिले और महाराष्ट्र की दुर्घटना सांगली में हुई। जानकारी के मुताबिक, पालनाडु जिले के एक गांव में एक ऑटोरिक्शा और तेज रफ्तार ट्रक में टक्कर हो गई। इस घटना में छह महिला मजदूरों की मौत और अन्य के घायल होने की सूचना मिली है।  यह घटना आज सुबह की है, जब महिलाएं तेलंगाना से राज्य के पलनाडू जिले के पुलीपाडु गांव में मिर्च की फसल लेने जा रही थीं। इसी दौरान लखनऊ से आ रही निंबू से भरी ट्रक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


गुराजाला अनुमंडल पुलिस अधिकारी ए पल्लपु राजू ने कहा कि घायलों को तेलंगाना के मिर्यालागुदा के अस्पताल में भर्ती किया गया है और फिलहाल उनका इलाज जारी है।  मरने वाली सभी छह महिलाएं ऑटोरिक्शा में यात्रा करने वाले 12 सदस्यीय दल का हिस्सा थी। आईपीसी की धारा 304 (ए) और 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने महिलाओं की मौत पर शोक व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने निर्देश दिया कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल और बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए। राज्य मंत्री जी जगदीश रेड्डी के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांगली जिले में एसयूवी-ट्रैक्टर की टक्कर
इस बीच पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली जिले में बुधवार सुबह एसयूवी की ट्रैक्टर से टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 11 बजे रत्नागिरी-पंढरपुर मार्ग पर मिराज के पास हुई। मरने वालों में एक 12 वर्षीय लड़का और एक महिला शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार एसयूवी के दो और यात्रियों का मिराज सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसयूवी कोल्हापुर से रत्नागिरी की ओर जा रही थी। ट्रैक्टर में ईंटें लदी हुई थीं। इसके चालक को लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed