फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh: Roommates attacked student in the hostel; injured his stomach and hands by heating an iron box

Andhra Pradesh: छात्रावास में छात्र पर रूममेट्स ने किया हमला; लोहे का डिब्बा गर्म कर पेट और हाथों पर दिए जख्म

Wed, 27 Aug 2025 01:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 27 Aug 2025 01:00 PM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh: Roommates attacked student in the hostel; injured his stomach and hands by heating an iron box
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आंध्र प्रदेश में पूर्वी गोदावरी के मोरमपुडी स्थित श्री चैतन्य छात्रावास में कक्षा 10 के एक छात्र पर उसके रूममेट्स ने हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूस से घायल हो गया। आरोपी छात्रों ने कथित तौर पर एक लोहे का डिब्बा गर्म करके उसके पेट और हाथों पर दबा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जल गया। प्रबंधन ने इस घटना को लगभग एक सप्ताह तक छिपाए रखा, जो बेहद आपत्तिजनक है। वासुदेव राव, जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और हम जल्द ही जिला कलेक्टर को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे। 

विज्ञापन


छात्रों में फूट डालने की कोशिश के आरोप में शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज
दूसरी ओर केरल के त्रिशूर में ओणम उत्सव के नाम पर छात्रों में फूट डालने की कोशिश करने के आरोप में एक स्कूल शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कुन्नमकुलम पुलिस के मुताबिक, त्रिशूर के कदवल्लूर स्थित सिराजुल उलूम इंग्लिश हाई स्कूल में कार्यरत शिक्षक ने एक वॉइस नोट भेजकर मुस्लिम छात्रों से ओणम उत्सव में सहयोग न करने का आग्रह किया है। कुन्नमकुलम पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पंचायत सदस्य आवास के पास एक शेड में मृत पाई गईं
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में 48 वर्षीय पंचायत सदस्य श्रीजा एसकल आर्यनाड स्थित अपने आवास के पास एक शेड में मृत पाई गईं। कांग्रेस कार्यकर्ता और कोट्टक्कम वार्ड से निर्वाचित प्रतिनिधि श्रीजा को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उन्होंने कोई अम्लीय पदार्थ खाया था, जिससे आत्महत्या का संदेह है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed