{"_id":"692a8cbce92d0c6e61028726","slug":"andhra-pradesh-road-accident-two-children-include-five-people-killed-as-two-cars-collide-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में दो बच्चों समेत पांच की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Accident: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में दो बच्चों समेत पांच की मौत
Sat, 29 Nov 2025 11:33 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरनूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरनूल
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:33 AM IST
सार
हादसे में मारे गए लोग कर्नाटक के कोलार के निवासी थे। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए लोगों में दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। ये लोग कोलार के गांव चिक्काहोसल्ली से मंत्रालयम स्थित राघवेंद्र स्वामी मंदिर जा रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : FreePik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश के कुरनूल में एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
क्या है मामला
पुलिस ने बताया कि हादसा कुरनूल जिले के कोटेकल गांव के पास हुआ। येम्मीगनूर उपखंड पुलिस अधिकारी एन बरघावी के अनुसार, हादसा तड़के 4.30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 167 पर हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए कुरनूल गवर्नमेंट जनरल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित कर्नाटक के निवासी थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- कर्नाटक में CM पद पर विवाद: सिद्धारमैया के घर नाश्ते के लिए पहुंचे शिवकुमार, हाईकमान ने दिए हैं ये निर्देश
विज्ञापन
हादसे में मारे गए लोग कर्नाटक के कोलार के निवासी थे। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए लोगों में दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। ये लोग कोलार के गांव चिक्काहोसल्ली से मंत्रालयम स्थित राघवेंद्र स्वामी मंदिर जा रहे थे।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन