फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh: Police confiscated 48 kg of ganja in Visakhapatnam, five people arrested

आंध्र प्रदेश : विशाखापत्तनम में पुलिस ने 48 किलो गांजा किया जब्त, पिता-पुत्र समेत पांच गिरफ्तार

Sun, 28 Nov 2021 03:06 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, विशाखापत्तनम
पीटीआई, विशाखापत्तनम Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 28 Nov 2021 03:06 AM IST
सार

संयुक्त निदेशक एस सतीश कुमार ने कहा, एसईबी ने मुख्य आरोपी के पास से 48 किलो गांजा जब्त किया है। मध्यप्रदेश में भिंड पुलिस ने हाल ही में विशाखापत्तनम जिले से गांजा की तस्करी के लिए ऑनलाइन मार्ग का उपयोग करने वाले भांग व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

विज्ञापन
Andhra Pradesh: Police confiscated 48 kg of ganja in Visakhapatnam, five people arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

आंध्र प्रदेश पुलिस के विशेष प्रवर्तन ब्यूरो ने शनिवार को विशाखापत्तनम में ई-कॉमर्स साइट अमेजन के जरिए भांग की कथित तस्करी के मामले में एक पिता-पुत्र की जोड़ी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


संयुक्त निदेशक एस सतीश कुमार ने कहा, एसईबी ने मुख्य आरोपी के पास से 48 किलो गांजा जब्त किया है। मध्यप्रदेश में भिंड पुलिस ने हाल ही में विशाखापत्तनम जिले से गांजा की तस्करी के लिए ऑनलाइन मार्ग का उपयोग करने वाले भांग व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। अमेजन ने एक बयान में कहा था कि वह अपने प्लेटफॉर्म के जरिए अवैध उत्पादों की बिक्री की इजाजत नहीं देता है और वह इस मामले की जांच में सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के दो व्यक्तियों सूरज और मुकुल जायसवाल ने अमेजन पर एक विक्रेता के रूप में पंजीकरण करते हुए गांजा व्यापार करने के लिए एक व्यावसायिक फर्म बनाई। एसईबी के अधिकारी ने कहा कि दोनों ने विशाखापत्तनम से कंट्राबेंड भेजने के लिए अन्य फर्मों के जीएसटी नंबरों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्रीनिवास राव और मोहन राजू की पिता-पुत्र की जोड़ी ने आपूर्तिकर्ता के रूप में काम किया। उन्होंने कहा कि पिता-पुत्र के साथ, एसईबी ने दो पिकअप सहयोगियों और अमेजन के एक कार चालक को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed