{"_id":"66837112c50a914ddf0bb047","slug":"andhra-pradesh-minister-wife-got-angry-when-police-made-her-wait-news-in-hindi-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Andhra Pradesh: पुलिस ने इंतजार कराया तो भड़कीं मंत्री की पत्नी, पूछा- आपको वेतन कौन देता है सरकार या YSRCP?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Andhra Pradesh: पुलिस ने इंतजार कराया तो भड़कीं मंत्री की पत्नी, पूछा- आपको वेतन कौन देता है सरकार या YSRCP?
Tue, 02 Jul 2024 08:46 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 02 Jul 2024 08:46 AM IST
सार
घटना अन्नामय्या जिला में पूर्ववर्ती कडपा के रायचोटी की है। हरिता रेड्डी लाभार्थियों को बढ़ी हुई पेंशन के वितरण के लिए आयोजित एक समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
आंध्र प्रदेश के मंत्री मंदीपल्ली रामप्रसाद रेड्डी की पत्नी हरिता रेड्डी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के अनुसार, वह एक पुलिसकर्मी पर गुस्सा करते हुए दिख रही हैं। दावा किया जा रहा है कि पुलिसकर्मी ने हरिता रेड्डी को कार को आगे जाने से रोक दिया और उन्हें इंतजार भी करवाया। कार में बैठी आंध्र प्रदेश मंत्री की पत्नी पुलिस के इस हरकत से नाराज हो गई और उन्होंने वहीं पुलिसकर्मी को डांट दिया। हालांकि, यह भी बताया जा रहा है कि बाद में उस पुलिसकर्मी ने उन्हें सलाम भी किया।
एक समारोह में शामिल होने जा रही थीं हरिता रेड्डी
यह घटना अन्नामय्या जिला में पूर्ववर्ती कडपा के रायचोटी की है। हरिता रेड्डी लाभार्थियों को बढ़ी हुई पेंशन के वितरण के लिए आयोजित एक समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थीं। आंध्र प्रदेश परिवहन मंत्री की पत्नी हरिता रेड्डी ने पुलिस से कहा, "आप देर क्यों कर रहे हैं? क्या आपकी सुबह अभी तक नहीं हुई है? आपके पास वर्दी नहीं है? मैंने आपके लिए आधा घंटा इंतजार किया। यहां तक की एसआई भी वीडियो कॉन्फ्रेंस में व्यस्त थे। आपको वेतन कौन देता है? सरकार या वाईएसआरसीपी।"
सरकार ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
इस दौरान सड़क पर कई भीड़ जमा हो गई। लोग चुपचार खड़े होकर सब देख रहे थे। अंत में पुलिसकर्मी ने राज्य मंत्री की पत्नी को सलाम किया और अपने काम में लग गए। मंत्री की पत्नी ने पुलिसकर्मी को अपने काफिले का नेतृत्व करने का निर्देश दिया। इस घटना पर आलोचकों ने कहा कि मंत्री की पत्नी लिस एस्कॉर्ट या कुछ प्रोटोकॉल पाने की हकदार नहीं है। हालांकि, इस मामले में सरकार की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।