फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh: Man wishes to bury himself alive, builds a living Grave

आंध्र प्रदेश : पुलिस को बताकर जिंदा दफन होने जा रहा था बुजुर्ग, कहा- देश में रहने लायक माहौल नहीं

Sat, 28 Jul 2018 02:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Jul 2018 02:30 PM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh: Man wishes to bury himself alive, builds a living Grave
जिंदा दफन होने के लिए अपनी कब्र खोदने वाले लच्ची रेड्डी।

आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि कोई बुजुर्ग जिंदा दफन होने के लिए खुद ही अपनी कब्र खोद रहा है। बुजुर्ग को लग रहा है कि देश में अब रहने लायक माहौल नहीं है। जी हां एक ऐसा ही वाक्या आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से सामने आया है, जहां पुलिस 70 वर्ष के एक बुजुर्ग को जिंदा दफन होने से रोकने में कामयाब रही। गुंटूर जिले के एक गांव में रहने वाले बुजुर्ग ने कहा कि देश और आंध्र प्रदेश में अब न्याय नहीं रह गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि लोग स्वार्थी हो गए हैं। मैं ऐसे पाप और नहीं देखना चाहता।

विज्ञापन


70 साल के बूढ़े शख्स द्वारा अपनी कब्र खोदने की खबर सुनकर आप हैरान जरूर होंगे और सोच रहे होंगे कि कोई जिंदा शख्स खुद के लिए कब्र खोदने के बारे में कैसे सोच सकता है। हालांकि पुलिस ने बुजुर्ग को तो बचा लिया है लेकिन जो कहानी इस शख्स ने पुलिस को बताई है उसे सुनकर सभी दंग हो गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि 70 साल के वृद्ध लच्ची रेड्डी ने कब्र के भीतर जाने से पहले पुलिस को इत्तिला किया कि भगवान उन्हें बुला रहे हैं, इसलिए उन्हें यह दुनिया छोड़कर जाना होगा। यह मैसेज मिलते ही पुलिस सीधा उस जगह पर पहुंच गई जहां लच्ची रेड्डी खुद को दफन करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने बतलाया कि लच्ची रेड्डी ने गुंटूर स्थित अपने ही खेत के एक किनारे पर अपनी कब्र खोद रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने लच्ची रेड्डी को कब्र से बाहर निकाला। पुलिस ने लच्ची रेड्डी के घर से उनकी बेटी को भी निकाला और  काउंसलिंग के लिए डॉक्टर के पास भेजा है। पुलिस का कहना है कि लच्ची रेड्डी पूजा-पाठ और जादू-टोने पर विश्वास करते थे। पिछले कई सालों से लच्ची अपने परिवार के साथ भी नहीं रहते थे।

बुजुर्ग की गांव में दस एकड़ जमीन है। उनके दो बेटे हैं, लेकिन वह उनके साथ नहीं रहते। उनके दूसरे बेटे रामकृष्णन रेड्डी ने पुलिस को बताया कि करीब दस साल पहले उनका आध्यात्म की ओर झुकाव हो गया था। पुलिस ने बताया कि उन्होंने अपना परिवार छोड़कर अपनी जमीन पर एक कमरा बनवाया और वहां अकेले रहने लगे। उनके परिवार के सदस्य ही उन्हें रोज खाना-पानी भेजते हैं। 


इधर विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि लच्ची के कब्र के भीतर जाने से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि लच्ची रेड्डी मुस्कुराते हुए अपनी कब्र में कूद जाते हैं। फिलहाल पुलिस अब इस मामले की हर तरह से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed