फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh Jerusalem Ads On Tirupati Bus Tickets BJP reacts on jaganmohan reddy

आंध्र प्रदेश: तिरुपति बस टिकट पर यरूशलम पर्यटन का विज्ञापन, भाजपा ने बताया ईसाई  प्रोपेगैंडा

Fri, 23 Aug 2019 10:15 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 23 Aug 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh Jerusalem Ads On Tirupati Bus Tickets BJP reacts on jaganmohan reddy
Jerusalem Ads On Tirupati Bus Ticket apsrtc - फोटो : Twitter
आंध्र प्रदेश में बस टिकट की पीछे छपे विज्ञापन को लेकर विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। आंध्र प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एपीआरटीसी) द्वारा जारी की हुई एक बस टिकट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तिरुपति बस सेवा टिकट पर एक तरफ बस टिकट का किराया लिखा हुआ है, जबकि दूसरी तरफ यरूशलम के तीर्थ स्थल पर्यटन का विज्ञापन दिया गया है। भाजपा ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि जगनमोहन रेड्डी की सरकार ईसाई धर्म को फैलाने का प्रोपेगैंडा फैला रही है। बता दें कि यरूशलम इस्राइल की राजधानी है। 
विज्ञापन


इस मामले में एपीआरटीसी ने बयान जारी कर कहा है कि श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए टिकट वापस ले लिए गए। इस मामले में ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। 
विज्ञापन

 



आंध्र प्रदेश के मंत्री और वाईएसआरसीपी के नेता वेल्लमपल्ली श्रीनिवास ने तिरुपति बस टिकट पर विज्ञापन मामले में कहा कि टिकटों के पीछे की ओर मुद्रित की जा रही धार्मिक सामग्री की जांच से पता चला है कि पिछली टीडीपी सरकार द्वारा निविदाओं को अंतिम रूप दिया गया था।
 


इस पूरे मामले की भाजपा ने जगनमोहन रेड्डी सरकार की जमकर आलोचना की है और कहा है कि राज्य की रेड्डी सरकार ईसाई प्रोपगैंडा फैला रही है। 

भाजपा आंध्र प्रदेश के सह-प्रभारी सुनील देवधर ने कहा, "तिरुपति बस सेवा टिकट के पीछे जेरूसलम विज्ञापन का मुद्रण धर्मनिरपेक्ष लोगों के लिए अस्वीकार्य है। यदि ईसाइयों के लिए जगन सरकार की यह तुष्टिकरण की नीतियां जारी रहती हैं, तो वह दिन दूर नहीं जब आंध्र प्रदेश के लोग मुख्यमंत्री और उनके परिवार को यरूशलेम भेज देंगे।" 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed