{"_id":"61f7d7a185c4a11cee45245d","slug":"andhra-pradesh-govt-raise-the-retirement-age-of-state-govt-employees-from-60-years-to-62-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश: सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 62 साल की, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश: सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 62 साल की, जानिए पूरा मामला
Mon, 31 Jan 2022 06:05 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 31 Jan 2022 06:05 PM IST
सार
आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने सोमवार को इस अध्यादेश को मंजूरी दे दी है।कर्मचारियों को 62 वर्ष में रिटायर होने की सुविधा 1 जनवरी, 2022 की तारीख से ही मिलेगी।
विज्ञापन
Andhra Pradesh CM YS Jagan Mohan Reddy
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 62 साल कर दी है। राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन ने एपी पब्लिक एंप्लाइमेंट (सेवानिवृत्ति आयु संशोधन) विधेयक, 2022 को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने 17 जनवरी को इसकी घोषणा की थी। 21 जनवरी को मंत्रिमंडल ने संबंधित प्रस्ताव पास किया।
विज्ञापन
विधेयक को मंजूरी देते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह 1 जनवरी, 2022 से प्रभावी होगा। इससे पहले कानून में वर्ष 2014 में संशोधन किया गया था। उस समय सेवानिवृत्ति आयु 58 से बढ़ाकर 60 साल की गई थी। अब सरकार ने पाया कि राज्य में लोगों की औसत आयु में 2014 की तुलना में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, वर्ष 2019 में विश्व में लोगों की औसत आयु 73 साल और भारत में 70 साल थी।
विज्ञापन