फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh : Girl reunites with her parents through Facebook after 12 years

आंध्र प्रदेश : 12 साल पहले माता-पिता से बिछड़ी युवती को फेसबुक ने मिलाया

Sun, 08 Dec 2019 05:42 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 08 Dec 2019 05:42 AM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh : Girl reunites with her parents through Facebook after 12 years
12 साल पहले माता-पिता से बिछड़ी भवानी - फोटो : एएनआई

12 साल पहले लापता हुई एक लड़की वापस अपने परिवार के पास पहुंच गई है। यह संभव हुआ वामसी कृष्णा की वजह से, जिन्होंने फेसबुक पर लड़की के माता-पिता और रिश्तेदारों को खोजा। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भवानी वामसी के यहां काम करने आई थी। बातचीत के दौरान भवानी ने वामसी को बताया कि चार साल की उम्र में विजयनगर जिले के चीरूपल्ली में वह अपने माता-पिता से अलग हो गई थी। 
विज्ञापन


उसे एक महिला ने गोद लिया था और तब से वह उसी महिला के साथ विजयवाड़ा में रह रही थी। इसके बाद वामसी ने भवानी के परिजनों को खोजने के लिए फेसबुक का सहारा लिया। यहां उन्हें भवानी का भाई मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वामसी ने कहा, 'मैं जिन लोगों को नौकरी देता हूं उनके दस्तावेज जरूर जांचता हूं। उसने (भवानी) मुझे बताया कि उसके पास कोई कागज नहीं हैं क्योंकि उसे एक महिला ने गोद लिया था जब वह लापता गई थी। मैंने उससे पूछा कि क्या वह अपने असली माता-पिता से मिलना चाहती है। उसने हामी भरी तब मैंने उससे उसके परिवार की जानकारी ली और उन्हें फेसबुक पर खोजना शुरू किया।'


वामसी बताते हैं, 'मैंने कुछ लोगों को फेसबुक पर मैसेज भेजे। उनमें से एक ने मेरे मैसेज का जवाब दिया। मैंने उसकी कुछ जानकारी ली, जो लड़की की जानकारियों से मेल खाती थी। इसके बाद उसने वीडियो कॉल करने को कहा। बाद में उसने और उसके माता-पिता ने यह माना कि भवानी उन्हीं के परिवार की है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed