{"_id":"5de973918ebc3e5496155c91","slug":"andhra-pradesh-four-youth-killed-as-car-rams-into-van-in-krishna-district-investigation-underway","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश : कार ने वैन को मारी टक्कर, चार युवकों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश : कार ने वैन को मारी टक्कर, चार युवकों की मौत
Fri, 06 Dec 2019 02:46 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 06 Dec 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आंध्र प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। यह सड़क हादसा कृष्णा जिले के नंदीगामा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 65 पर गुरुवार शाम को हुआ।
विज्ञापन
पीटीआई की खबर के अनुसार, नंदीगाम गांव के रहने वाले अनिल, मनोज, दुर्गाराव और अरविंद कार से विजयवाड़ा के लिए रवाना हुए थे। नंदीगामा के डीएसपी जीवी रमन मूर्ति ने बताया कि यह सभी युवक 22 से 25 साल की उम्र के थे। कृष्णा जिले के नंदीगामा के पास इनकी कार की एक वैन से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज जारी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन