{"_id":"68173c2e8c91615d8903d50e","slug":"andhra-pradesh-five-killed-eight-injured-in-series-of-freak-accidents-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Andhra Pradesh: राष्ट्रीय राजमार्ग पर टकराए एक के बाद एक कई वाहन, पांच की मौत, आठ घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Andhra Pradesh: राष्ट्रीय राजमार्ग पर टकराए एक के बाद एक कई वाहन, पांच की मौत, आठ घायल
Sun, 04 May 2025 03:45 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 04 May 2025 03:45 PM IST
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
आंध्र प्रदेश में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। गौरतलब है कि हादसा किसी एक वाहन के साथ नहीं हुआ बल्कि कई वाहन एक के बाद एक दूसरे से टकराए, जिनमें पांच लोगों की मौत हो गई।
कैसे हुए एक के बाद एक हादसे
पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह ओंगोल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर पहली दुर्घटना सुबह करीब 4:50 बजे हुई। जहां टायर पंक्चर होने के कारण लेन 1 पर खड़े ट्रक को पोल्ट्री वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे चालक और दो क्लीनर की मौत हो गई। इसके तुरंत बाद, एक वाहन ने पोल्ट्री वाहन को टक्कर मार दी, जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना के कारण एक किलोमीटर से अधिक लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
ट्रैफिक जाम के कारण, अमरावती से तिरुपति जा रही एक कार ने एक खड़े ट्रक को टक्कर मार दी, जिसमें गुंटूर जिले के छह यात्री सवार थे। एक दूसरे ट्रक ने पीछे से कार को टक्कर मार दी, जिससे कार दो भारी वाहनों के बीच में फंस गई। इसके चलते दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Assam: महिलाओं पर टिप्पणी कर घिरे CM हिमंत सरमा; महिला कांग्रेस ने खोला मोर्चा, बोलीं- माफी मांगें मुख्यमंत्री
पुलिस उपाधीक्षक आर श्रीनिवास ने कहा, 'यह पूरा घटनाक्रम 15-20 मिनट के भीतर हुआ। हमें संदेह है कि ट्रक चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे और सड़क पर उचित रोशनी और लेन मार्किंग की कमी थी। जिसके चलते हादसा हुआ।' ट्रक चालकों को हिरासत में ले लिया गया है और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।
ये भी पढ़ें- Karnataka: हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी हत्या मामले की नहीं होगी NIA जांच, गृह मंत्री परमेश्वर ने ठुकराई मांग