{"_id":"5da045ea8ebc3e93bf3bcf28","slug":"andhra-pradesh-chittoor-couple-seeks-mercy-killing-for-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज में असमर्थ माता-पिता ने अदालत से बेटी के लिए मांगी दया मृत्यु","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इलाज में असमर्थ माता-पिता ने अदालत से बेटी के लिए मांगी दया मृत्यु
Fri, 11 Oct 2019 02:59 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 11 Oct 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश के चित्तूर में अपनी बेटी के इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ माता-पिता ने अदालत में अर्जी डालकर अपनी बेटी के लिए दया मृत्यु की मांग की है। दंपती ने बेटी के इलाज में लाखों रुपये खर्च कर दिए इसके बाद भी बेटी की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने अदालत के आगे गुहार लगाई।
विज्ञापन
दरअसल, एक दंपती ने चित्तूर में जिला सत्र न्यायालय में अपनी एक साल की बेटी सुहाना के लिए दया मृत्यु की अनुमति मांगी क्योंकि वे उसके इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ हैं। बच्चे में श्वास संबंधी विकार, डाउन सिंड्रोम है और बच्ची जन्म के बाद से ही लाइफ स्पोर्ट पर हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, बावाजान और शाहबीर दोनों दिहाड़ी मजदूर हैं, दोनों ने मंडनपल्ले कस्बे के पारिवारिक अदालत में याचिका दायर की। दोनों ने अबतक जमीन बेचकर लगभग 12 लाख रुपये इलाज के लिए लगा दिए हैं। हालांकि, इसके बाद भी बच्ची की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है, जिसके बाद ही दोनों ने निर्णय लिया कि वे इस संबंध में याचिका दायर करेंगे।
विज्ञापन