फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh Chief Minister Chandrababu Naidu Attack Modi and Chandrasekhar rao

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी और चंद्रशेखर राव पर साधा निशाना

Sun, 10 Mar 2019 11:16 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 10 Mar 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh Chief Minister Chandrababu Naidu Attack Modi and Chandrasekhar rao
चंद्रबाबू नायडू (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

चुनाव आयोग द्वारा रविवार को लोकसभा चुनाव का एलान करने के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि हमारी पार्टी पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार ने पिछले पांच साल में कुशलतापूर्वक कल्याण और विकास का प्रबंधन किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के कामकाज से लोग संतुष्ट है। राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चंद्रशेखर राव की पार्टी टीआरएस पर हमला करते हुए कहा कि दोनों ने मिलकर आंध्र प्रदेश में आर्थिक आतंकवाद पैदा कर दिया है। 
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव आंध्र के लोगों की व्यवहार और भावनाओं को आहत कर रहे हैं। वे हमारे स्वाभिमान को चुनौती दे रहे हैं। वे लोग ऐसा नहीं कर सकते हैं। हम उन्हें ऐसा करने नहीं देंगे। नायडू ने कहा कि हम अपने स्वाभिमान की रक्षा करेंगे ओर आगे बढ़ेंगे। नायडू ने आगे कहा मैं पहले तिरुपति जाऊंगा और वहां दर्शन करने के बाद ही चुनाव प्रचार शुरू करूंगा। 
 
बता दें कि चुनाव आयोग ने रविवार की शाम लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने 17वीं लोकसभा के गठन के लिये सात चरण में सभी 543 लोकसभा सीटों पर 11 अप्रैल से 19 मई तक चुनाव होंगे। 23 मई को मतगणना होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed