फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   andhra pradesh chandrababu naidu wife pray for his release opposition condemn tdp chief arrest

Chandrababu: पति की रिहाई की दुआ मांगने मंदिर पहुंची चंद्रबाबू नायडू की पत्नी, बोलीं- वह जनता के लिए लड़ रहे

Sat, 09 Sep 2023 10:51 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 09 Sep 2023 10:51 PM IST
सार

विपक्षी पार्टियों ने आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी की आलोचना की। विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी में प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। 

विज्ञापन
andhra pradesh chandrababu naidu wife pray for his release opposition condemn tdp chief arrest
पत्नी के साथ चंद्रबाबू नायडू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आंध्र प्रदेश के कौशल विकास घोटाला मामले में सीआईडी ने शनिवार को राज्य के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद राज्य में जगह-जगह तेदेपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किए। वहीं चंद्रबाबू नायडू की रिहाई के लिए प्रार्थना करने उनकी पत्नी नारा भुवनेश्वरी मंदिर पहुंची। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए नारा भुवनेश्वरी ने कहा कि जब एक बच्चा निराश होता है तो वह अपने माता-पिता के पास जाता है। यही वजह है कि वह अपना दुख साझा करने दुर्गा देवी मंदिर आई हैं। 
विज्ञापन


पत्नी ने मांगी रिहाई की दुआ
चंद्रबाबू नायडू की पत्नी ने कहा कि मैंने दुर्गा मां से प्रार्थना की कि वह मेरे पति को साहस दें। चंद्रबाबू नायडू अपने परिवार के लिए नहीं बल्कि प्रदेश की जनता की आजादी के लिए लड़ रहे हैं। मैं चाहती हूं कि वह इस लड़ाई में जीतें। नारा भुवनेश्वरी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह चंद्रबाबू नायडू के साथ खड़े हों, वह लोगों के लिए लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


टीडीपी रविवार को करेगी भूख हड़ताल
तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) चंद्रबाबू नायडू की अवैध गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को आंध्र प्रदेश में भूख हड़ताल करेगी। 

विपक्ष ने चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी की आलोचना की
विपक्षी पार्टियों ने आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी की आलोचना की। विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी में प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। गिरफ्तारी पर चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'बीते 45 सालों से मैंने निस्वार्थ भाव से तेलुगु लोगों की सेवा की है। मैं तेलुगु लोगों, अपनी मातृभूमि आंध्र प्रदेश की भलाई के लिए अपना जीवन बलिदान करने के लिए तैयार हूं।' चंद्रबाबू नायडू ने अपनी पार्टी के समर्थकों से अपील की कि वह शांति बनाए रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन कल्याण ने राज्य सरकार पर साधा निशाना
आंध्र प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दुगुबाती पुरंदेश्वरी ने चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी की आलोचना की और कहा कि चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तार में तय प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया और चंद्रबाबू नायडू का नाम भी एफआईआर में शामिल नहीं था। जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण ने चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आधी रात को बिना किसी सबूत के गिरफ्तारी करा रही है। बीते साल अक्तूबर में विशाखापत्तनम में जनसेना पार्टी के साथ क्या हुआ था, वो भी हमने देखा था। 


वहीं राज्य सरकार ने तेदेपी चीफ की गिरफ्तारी का बचाव किया है। राज्य सरकार के सलाहकार सज्जाला रामकृष्ण रेड्डी ने कहा कि आर्थिक अपराधों में गिरफ्तारी से पहले नोटिस देने की जरूरत नहीं होती। उन्होंने कहा कि चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ सबूत हैं। वहीं सरकार ने चंद्रबाबू की गिरफ्तारी के चलते होने वाले हंगामे को रोकने के लिए कई तेदेपा नेताओं को एहतियातन हिरासत में ले लिया है। बता दें कि कौशल विकास घोटाले में चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed