{"_id":"6077dbb28ebc3e8d3071b9ad","slug":"andhra-pradesh-6-members-of-a-family-killed-by-a-man-whose-daughter-was-allegedly-raped-by-a-member-juttada-village-of-visakhapatnam","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: एक ही परिवार के 6 लोगों का कत्ल, बेटी से रेप की बात सुन भड़के पिता ने अंजाम दी वारदात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खौफनाक: एक ही परिवार के 6 लोगों का कत्ल, बेटी से रेप की बात सुन भड़के पिता ने अंजाम दी वारदात
Thu, 15 Apr 2021 11:52 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापटनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापटनम
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:52 AM IST
सार
आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम जिले के एक गांव से गुरुवार को खौफ पैदा करने वाली घटना सामने आई है। विशाखापटनम जिले के जट्टादा गांव में एक शख्स ने एक ही परिवार के छह सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम जिले के एक गांव से गुरुवार को खौफ पैदा करने वाली घटना सामने आई है। विशाखापटनम जिले के जुत्ताड़ा गांव में एक शख्स ने एक ही परिवार के छह सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतक परिवार के एक सदस्य ने कथित तौर पर हत्या के आरोपी की बेटी से दुष्कर्म किया था। इसकी जानकारी मिलने से भड़के शख्स ने एक ही परिवार के छह सदस्यों को मौत के घाट उतारने की घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म का कथित आरोपी अभी फरार है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। खौफनाक वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विशाखापत्तनम जिले के गांव में बृहस्पतिवार को तड़के एक व्यक्ति ने नवजात समेत एक परिवार के छह सदस्यों की कथित तौर पर हत्या की और फिर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। शहर के पुलिस आयुक्त मनीष कुमार सिन्हा ने पेंडुरथी मंडल के अंतर्गत जुत्ताड़ा गांव जाकर स्थिति का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि बीए राजू ने दो परिवारों के बीच कुछ समय से चल रही कथित रंजिश के चलते बम्मिडी रामन के परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वारदात का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। हम पता लगा रहे हैं कि क्या पुरानी रंजिश या फिर विवाहेत्तर संबंध के चलते हत्याएं की गईं।
पुलिस के अनुसार, रामन के अलावा मरने वालों में ऊषारानी (35), अल्लू रामदेवी (53), एन अरुणा (37), ऊषारानी के बच्चे उदय (2) और उर्विषा (छह माह) शामिल हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी राजू ने पेंडुर्थी थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। राजू से पूछताछ जारी है।
Andhra Pradesh: 6 members of a family killed by a man whose daughter was allegedly raped by a member of the said family; the alleged rapist is absconding. The incident occurred in Juttada village of Visakhapatnam district. Police team present at the spot, investigation underway. pic.twitter.com/Uu2PcOMQdR
— ANI (@ANI) April 15, 2021