फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh 15 people including former CM & TDP chief N Chandrababu Naidu named in FIR registered

Andhra Pradesh: चंद्रबाबू नायडू की बढ़ सकती हैं मुश्किलें; YSRCP कार्यकर्ताओं पर हमला मामले में बनाए गए आरोपी

Wed, 09 Aug 2023 09:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 09 Aug 2023 09:29 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश के तम्बालापल्ले निर्वाचन क्षेत्र में हाल ही में हुई झड़पों के सिलसिले में अन्नामय्या जिले के मुदिविदु पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू सहित 15 लोगों का नाम शामिल है।

विज्ञापन
Andhra Pradesh 15 people including former CM & TDP chief N Chandrababu Naidu named in FIR registered
एन. चंद्रबाबू नायडू - फोटो : एएनआई

विस्तार

आंध्र प्रदेश पुलिस ने सत्तारूढ़ युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) कार्यकर्ताओं के एक समूह पर हमले के लिए तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) कार्यकर्ताओं को कथित रूप से उकसाने के लिए पार्टी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू को आरोपी नंबर एक (ए1) नामित करते हुए एक मामला दर्ज किया है। वाईएसआरसीपी समर्थक हाल में उन्हें एक प्रतिवेदन देने आए थे। उमापति रेड्डी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर अन्नमय्या जिले के मुदिवेदु थाने में मंगलवार देर रात को मामला दर्ज किया गया। प्राथमिकी में देविनेनी उमा, अमरनाथ रेड्डी, रामभोपाल रेड्डी जैसे एक दर्जन से ज्यादा अन्य तेदेपा नेताओं को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन


अन्नमय्या जिले के पुलिस अधीक्षक आर. गंगाधर राव ने बताया, नायडू ने भड़काऊ भाषण देकर अपने कार्यकर्ताओं को उकसाया और हमले के लिए बढ़ावा दिया। राव ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी, 147, 153, 307, 115, 109, 323, 324 और 506, के साथ 149 के तहत मामला दर्ज किया है। पुंगनूर में चार अगस्त को हुई घटना में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए थे, जिसमें से एक सिपाही की एक आंख खराब हो गई और सत्तारूढ़ व विपक्षी दलों के कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं थीं। पुलिस ने बताया कि नायडू ने वाईएसआरसीपी कार्यकर्ताओं पर हमले के लिए अपने समर्थकों को बढ़ावा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed