फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh: 12 people drowned in Anantapuramu after a boat capsized

आंध्र प्रदेश: अनंतपुरम में नाव पलटने से 13 की मौत, 4 को सुरक्षित निकाला

Sat, 29 Apr 2017 04:23 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Sat, 29 Apr 2017 04:23 AM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh: 12 people drowned in Anantapuramu after a boat capsized
- फोटो : demo pic

आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम में एक नाव हादसे में 13 लोगों की डूबकर मौत हो गई जबकि 4 लोग अब भी लापता हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे के पीड़ित लोगों में से ज्यादातर नजदीकी रिश्तेदार थे और कई एक ही परिवार के थे।

विज्ञापन


मृतकों मेें 6 बच्चे और 5 महिलाएं शामिल हैं। राज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर दुख जताते हुए अनंतपुरम के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को फौरन राहत और बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना जिले के गुंटकल के निकट येर्रा तिम्माराजू वागु की है जहां गांव में एक समारोह में शामिल होने के बाद 17 लोग सैर के लिए  नाव में सवार हुए थे। रिश्तेदारों के अकेले जाने की जिद की वजह से नौका चलाने वाले मछुआरे नाव में नहीं गए थे। स्वास्थ्य मंत्री कामिनेनी श्रीनिवास ने बताया कि  लहरों से कम से कम 10 लाशों को निकाल लिया गया है। सभी लाशों को गुंटकल के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed