फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh: 11 patients died in Ruia Govt Hospital Tirupati due to a reduction in pressure of oxygen supply

आंध्र प्रदेश: ऑक्सीजन आपूर्ति कम होने से सरकारी अस्पताल में 11 मरीजों की मौत

Tue, 11 May 2021 01:46 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति Published by: Amit Mandal Updated Tue, 11 May 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh: 11 patients died in Ruia Govt Hospital Tirupati due to a reduction in pressure of oxygen supply
ऑक्सीजन सिलिंडर - फोटो : pixabay

कोरोना संक्रमण से जूझ रहे मरीजों की दुखद मौत का सिलसिला जारी है। आंध्र प्रदेश के तिरुपति में रुइया सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई में प्रेशर की कमी से 11 मरीजों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


चित्तूर के जिला कलेक्टर हरिनारायण ने यह जानकारी दी। सीएम वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी रुइया अस्पताल में सोमवार देर रात आईसीयू के अंदर ऑक्सीजन की आपूर्ति में समस्या के कारण कम से कम 11 कोविड-19 रोगियों की मौत हो गई। चित्तूर के जिलाधिकारी एम हरि नारायणन ने कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर को फिर से लोड करने में पांच मिनट लगे जिससे आक्सीजन आपूर्ति कम होने से मरीजों की मौत हो गई।



हरि नारायणन ने कहा कि ऑक्सीजन की आपूर्ति पांच मिनट के भीतर बहाल हो गई और सब कुछ अब सामान्य हो गया है। इसकी वजह से हम अधिक मरीजों की मौत को रोक सके। लगभग 30 डॉक्टरों को मरीजों की देखरेख करने के लिए तुरंत आईसीयू में भेजा गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त आपूर्ति की जा रही है। 

मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने जिला कलेक्टर से बात की और निर्देश दिया कि घटना की विस्तृत जांच की जाए। जगन ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed