फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra CM Naidu visits Amaravati, promises white paper on the capital city

Andhra Pradesh: मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती का दौरा किया, बोले- राजधानी पर जारी करेंगे श्वेत पत्र

Thu, 20 Jun 2024 04:48 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 20 Jun 2024 04:48 PM IST
सार

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती का दौरा किया और ग्रीनफील्ड राजधानी शहर परियोजना का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना योजना के मुताबिक आगे बढ़ती तो सड़क का बुनियादी ढांचा अब तक तैयार हो गया होता।

विज्ञापन
Andhra CM Naidu visits Amaravati, promises white paper on the capital city
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को अमरावती का दौरा किया। उन्होंने ग्रीनफील्ड राजधानी शहर परियोजना का जायजा लिया, जिसका उन्होंने समर्थन किया था। 

विज्ञापन


अमरावती राजधानी शहर परियोजना वाई एस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार में पांच वर्षों (2019 से 2024) से लटकी हुई थी। हालांकि, सरकार बदलने के साथ ही नायडू ने राजधानी शहर परियोजना में नई जान फूंक दी है। 
विज्ञापन


यह पहली बार है जब मुख्यमंत्री नायडू चौथे कार्यकाल के लिए पद संभालने के बाद अमरावती का दौरा किया। उन्होंने कई निर्माण परियोजनाओं जैसे का निरीक्षण किया। नायडू ने अधिकारियों, विधायकों, न्यायाधीशों के लिए आवासीय घर और उच्च न्यायालय, सचिवालय और अन्य निर्माण स्थलों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


'अमरावती पर श्वेत पत्र जारी करेंगे'
मुख्यमंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, मैं स्थिति का जायजा लेने गया था कि क्या करना है। हम सभी विवरणों के साथ अमरावती पर एक श्वेत पत्र जारी करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ नगरपालिका मंत्री पी नारायण और वरिष्ठ भी मौजूद थे।

'....सड़क का बुनियादी ढांचा अब तक तैयार हो गया होता'
नायडू ने आगे कहा कि अगर अमरावती शहर परियोजना योजना के मुताबिक आगे बढ़ती तो सड़क का बुनियादी ढांचा अब तक तैयार हो गया होता। उन्होंने कहा कि अमरावती में सभी स्त्रोतों से करीब 55 हजार एकड़ भूमि उपलब्ध है। नायडू ने ग्रीनफील्ड राजधानी शहर के लिए अपनी जमीने देने के लिए किसानों क धन्यवाद दिया। 


'अयोग्य व्यक्ति ने पांच साल तक राज्य का नेतृत्व किया'
नायडू ने कहा, आज मैंने अमरावती क्षेत्र का निरीक्षण किया। अमरावती राजधानी क्षेत्र में 1300 से ज्यादा दिनों से किसान अमरावती को राजधानी शहर बनाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। तेलुगू देशम पार्टी के सत्ता में आने के बाद उन्हें लगा कि हम न्याय करेंगे और उन्होंने आंदोलन बंद किया। अमरावती राज्य की राजधानी है। पिछली सरकार में अमरावती ने अमरावती की उपेक्षा की और इसे इसके भरोसे पर छोड़ दिया था। एक अयोग्य व्यक्ति ने पिछले पांच वर्षों तक राज्य का नेतृत्व किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed