{"_id":"6611b0f663f91f95da0b1015","slug":"andaman-nicobar-island-earthquake-richter-scale-magnitude-know-all-updates-in-hindi-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: अफगानिस्तान और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई तीव्रता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Earthquake: अफगानिस्तान और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई तीव्रता
Sun, 07 Apr 2024 02:00 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जलज मिश्रा
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:00 AM IST
सार
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के साथ-साथ अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोनों जगहों पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। दोनों जगहों से जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
अंडमान और निकोबार में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि शनिवार आधी रात के बाद करीब 01.05 बजे भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। इसके लगभग 80 मिनट के बाद पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके लगे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक अफगानिस्तान में शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात लगभग 02.26 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। दोनों जगहों पर किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।
विज्ञापन
जानें क्या है भूंकप के केंद्र और तीव्रता का मतलब?
भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। कंपन की आवृत्ति ज्यों-ज्यों दूर होती जाती हैं, इसका प्रभाव कम होता जाता है। फिर भी यदि रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या दायरे में। यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर को है तो कम क्षेत्र प्रभावित होगा।
कैसे मापी जाती है भूकंप की तीव्रता; क्या है मापने का पैमाना?
भूंकप की जांच रिक्टर स्केल से होती है। इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है। भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है। भूकंप के दौरान धरती के भीतर से जो ऊर्जा निकलती है, उसकी तीव्रता को इससे मापा जाता है। इसी तीव्रता से भूकंप के झटके की भयावहता का अंदाजा होता है।