फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ancient treatments such as Ayurveda and Yoga curbed the corona, Home remedies like decoction increase immunity in people

आयुर्वेद और योग जैसे प्राचीन उपचार ने लगाई कोरोना पर लगाम, संजीवनी बने ये घरेलू नुस्खे

Fri, 19 Jun 2020 05:00 AM IST
श्रीधर मिश्रा नेटवर्क अमर उजाला, नई दिल्ली
नेटवर्क अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 19 Jun 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Ancient treatments such as Ayurveda and Yoga curbed the corona, Home remedies like decoction increase immunity in people
फाइल फोटो - फोटो : PTI

कोरोना के उपचार में देश की प्राचीन चिकित्सा पद्घतियों की अहम भूमिका सामने आ रही है। होम आइसोलेशन या क्वारंटीन में बिना लक्षण या हल्का असर वाले मरीजों को काफी फायदा हुआ है। आयुर्वेद, होम्यिोपैथी, यूनानी, सिद्धा और योग के जरिये इन मरीजों में संक्रमण को प्रभावी होने से रोकने में कामयाबी मिली है।

विज्ञापन


केंद्रीय आयुष मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली समेत कई राज्यों और महानगरों में होम आइसोलेशन और क्वारंटीन में मौजूद मरीजों को आयुष उपचार दिया गया। मरीजों की लगातार निगरानी की गई जिसके अनुमानित आंकड़ें भी मंत्रालय को मिल चुके हैं। शुरुआती अध्ययन में यह पता चला है कि मरीजों में बेहतर परिणाम मिल रहे हैं। हालांकि, अभी इनकी समीक्षा चल रही है। जल्द ही इन परिणामों पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार होगी। कोरोना महामारी की शुरुआत में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को आयुष नुस्खे अपनाने की सलाह दी थी। उन्होंने घर में काढ़ा पीने और इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) को मजबूत बनाने पर ध्यान देने के लिए कहा था। इसी दौरान आयुष मंत्रालय ने भी राज्यों को दिशा निर्देश जारी करते हुए आयुर्वेद, यूनानी और होम्यिोपैथी में मौजूद इम्युनिटी बूस्ट करने वाले नुस्खों की जानकारी देते हुए इनके उत्पादन पर जोर देने के लिए कहा था।
विज्ञापन


संजीवनी मोबाइल एप के जरिये मंत्रालय लोगों से प्रतिक्रिया मांग रहा है। मोबाइल आधारित 50 लाख लोगों पर एक सर्वे किया जा रहा है, जिसमें अब तक 20 लाख तक डेटा मिल चुका है। इसके अलावा 25 राज्यों में 50 जगहों पर पांच लाख लोगों पर अध्ययन किया जा रहा है। मंत्रालय ने देश के विभिन्न कोविड निगरानी और स्वास्थ्य केंद्रों पर क्वारंटीन मरीजों में आयुष उपचार भी चिकित्सीय निगरानी में शुरू किया था, जिसके परिणाम बेहतर मिल रहे हैं। देशभर में करीब 20 अस्पतालों में 500 से अधिक मरीजों पर अश्वगंधा, पिपली, गिलोय और मुलेठी पर अध्ययन किए जा रहे हैं। आयुष उपचार पर चल रहे चिकित्सीय ट्रायल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, विज्ञान मंत्रालय और आईसीएमआर के साथ मिलकर चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed