Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ancient Shaiva, Buddhist sculptures found in Odisha’s Bhadrak district news in hindi

Odisha: भद्रक जिले में बैतरणी नदी के किनारे से मिलीं प्राचीन मूर्तियां; छठी या सातवीं सदी से जुड़ा है रिश्ता

Fri, 27 Dec 2024 04:59 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 27 Dec 2024 04:59 PM IST
सार

स्थानीय युवक बिबेकानंद सुबह सैर पर जा रहे थे। तभी एक मूर्ति पर नजर पड़ी और उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कला और सांस्कृतिक धरोहर ट्रस्ट के सदस्यों को जानकारी दी। 

विज्ञापन
Ancient Shaiva, Buddhist sculptures found in Odisha’s Bhadrak district news in hindi
प्राचीन मूर्तियां मिलीं (प्रतिकात्मक तस्वीर)

विस्तार

ओडिशा के भद्रक जिले के बैतरणी नदी के किनारे शैव और बौद्ध देवी-देवताओं की प्राचीन मूर्तियां मिली हैं। इनका संबंध छठी या सातवीं सदी से जुड़ा माना जा रहा है। यह मूर्तियां इस सप्ताह की शुरुआत में जिले के भंडारीपोखरी ब्लॉक स्थित मनीनाथपुर गांव के पास मिलीं। 

विज्ञापन


18 मूर्तियां मिलीं
एक शोधकर्ता ने बताया कि कुल 18 प्राचीन मूर्तियां मिली हैं, जिनमें शैव और बौद्ध देवता शामिल हैं। इन मूर्तियों में बारीकी से उकेरे गए 'अर्घ स्तूप' भी शामिल हैं। इसके अलावा छोटे मंदिर भी मिले। 
विज्ञापन


सैर पर जा रहा था युवक तभी...
स्थानीय युवक बिबेकानंद सुबह सैर पर जा रहे थे। तभी एक मूर्ति पर नजर पड़ी और उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कला और सांस्कृतिक धरोहर ट्रस्ट (आईएनटीएसीएच) के सदस्यों और युवा शोधकर्ता बिस्वांभर राउत को जानकारी दी। राउत ने क्षेत्र का निरीक्षण किया और वहां 18 प्राचीन मूर्तियों और छोटे मंदिरों की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां रखी गईं मूर्तियां
यह मूर्तियां शैव देवताओं जैसे शिव, पार्वती, गणेश और बौद्ध प्रतीकों जैसे बुद्ध, तारा और पद्मपानी को दर्शाती हैं। इन मूर्तियों को संरक्षण और प्रदर्शन के लिए बौद्ध विहार संग्रहालय में सौंप दिया गया है। 

भद्रक जिले की सांस्कृतिक अधिकारी तनुजा सिरका सिंह ने कहा, 'हमने इस खोज की जानकारी मिलने के बाद आईएनटीएसीएच के सदस्यों को सूचित किया, जिनके बाद इन प्राचीन मूर्तियों को संग्रहालय में सुरक्षित किया गया।'

क्या बोले विशेषज्ञ?
प्रसिद्ध पुरातत्वविद् सुनील पट्नायक ने स्थल का निरीक्षण करने के बाद इन मूर्तियों के मिलने की पुष्टि की। उन्होंने इन्हें खोंडालाइट पत्थर से बनी शैव और बौद्ध मूर्तियां बताया, जो छठवीं से आठवीं सदी ईसवी की हैं। पट्नायक ने इन मूर्तियों की कला के उत्कृष्टता की सराहना की, जिसमें शिव, पार्वती, गणेश, बुद्ध, पद्मपानी, तारा, भैरव और नृत्य करती आकृतियां शामिल हैं।


उन्होंने कहा कि यह खोज क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर के बारे में अधिक जानकारी प्रदान करेगी। साथ ही शोधकर्ताओं तथा इतिहासकारों का ध्यान आकर्षित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed