{"_id":"5ea58c8e0b2d33091b4cd890","slug":"anantkumar-hegde-furious-over-the-twitter-account-being-blocked-said-twitter-india-inc-is-adopting-anti-india-stance","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाउंट ब्लॉक होने पर भड़के अनंतकुमार हेगड़े, कहा- भारत विरोधी रुख अपना रहा ट्विटर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अकाउंट ब्लॉक होने पर भड़के अनंतकुमार हेगड़े, कहा- भारत विरोधी रुख अपना रहा ट्विटर
Sun, 26 Apr 2020 06:58 PM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 26 Apr 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
अनंतकुमार हेगड़े
- फोटो : @AnantkumarH | Twitter
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनंतकुमार हेगड़े ने रविवार को कहा कि उनके ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया है। इस दौरान उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भारत-विरोधी रुख लेने और बहुत पूर्वाग्रहपूर्ण इरादों से काम करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उत्तरा कन्नड़ के सांसद ने एक कॉर्पोरेट इकाई की तरफ से डिजिटल उपनिवेशीकरण के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी लिखा है।
हेगड़े ने रविवार को एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि उन्होंने खालिस्तान समर्थक और भारत के भीतर तब्लीगी जमात आंदोलन के छिपे एजेंडे के खिलाफ अवाज उठाई थी।
हेगड़े ने कहा कि उन्होंने 20 अप्रैल को प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह को खालिस्तान के गठन के जरिए पंजाब की आजादी की वकालत करने वाले गुरूपतवंत सिंह पन्नून के खिलाफ लिखा था।
विज्ञापन
सांसद ने पोस्ट में आरोप लगाया, "मेरे तरफ से उठाए गए दो साहसिक कदमों का यह नतीजा रहा कि ट्विटर इंडिया इंक ने 24 अप्रैल, 2020 को मेरा आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिया।"
विज्ञापन
सांसद ने ट्विटर की तरफ से मिले संदेश को साझा किया, जहां उन्हें नियमों को उल्लंघन करने वाले ट्वीट को हटाने के लिए कहा गया।
ट्विटर ने यह भी कहा कि अगर उन्हें लगे कि उससे गलती हुई है, तो वह उल्लंघन की अपील कर सकते हैं।
हेगड़े ने कहा कि वह ट्वीट को डिलीट नहीं करेंगे "क्योंकि यह एक धर्म की छतरी के नीचे किए जा रहे गलत को उजागर करना था।" उन्होंने कहा “निस्संदेह मैं किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन एक भारतीय होने के नाते, मैं कभी भी किसी व्यक्ति या संगठन को नफरत फैलाने या लोगों को किसी भी असामाजिक या राष्ट्र-विरोधी गतिविधि में शामिल होने के लिए उकसाने की अनुमति नहीं दूंगा।
उन्होंने कहा कि वे अपने बयान पर कायम हैं और इसका जोरदार बचाव करेंगे।