जानिए क्यों इस्तीफा देना चाहते थे केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री और आसनसोल से भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने कहा है कि अपने संसदीय क्षेत्र में हिंसा के बाद उन्होंने इस्तीफा देकर राजनीति से संन्यास लेने की पेशकश की थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया था।
बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे अपनी लड़ाई जारी रखने के लिए कहा था। केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्वीट में प्रेरणा एवं समर्थन देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि पीएम ने उन्हें प्रेरणा दी, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम 24/7/365 दिन देश के लिए काम करते हैं।
8/9/:(cont)U may be surprised 2 know that after 2 dirty incidents in Asansol/Bengal I had met our Honble PM resigning as a Minister to quit Politics&Power for good only 2 b inspired back by our Hon’ble PM, a man who works 24/7/365 days for his country•Don’t Quit-Fight he told me
विज्ञापन विज्ञापन— Babul Supriyo (@SuPriyoBabul) April 2, 2018
बता दें कि पिछले हफ्ते पुलिस ने बाबुल सुप्रियो को आसनसोल जाने से रोक दिया था। उस दौरान पुलिस के साथ उनकी कहासुनी भी हुई थी।
इसके अलावा बाबुल सुप्रियो ने सोमवार को ट्वीट कर पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ भी जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि ममता बनर्जी किसी भी तरह सत्ता में बने रहना चाहती है और तृणमूल कांग्रेस बिल्कुल नहीं चाहती कि पश्चिम बंगाल में विपक्ष रहे। उन्होंने कहा कि मैं पहले दिल्ली और मुंबई में बहुत अच्छा जीवन बिता रहा था लेकिन राजनीति में आने के बाद मुझे घृणा की राजनीति और मनावता की जगह अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक का सामना करना पड़ा।
इसके साथ ही उन्होंने यह बात भी कहा था कि ममता बनर्जी के सत्ता में आने से पहले हिंदू मुस्लिम मिलजुलकर रहते थे लेकिन दीदी के आने के बाद ऐसा नहीं रहा। उन्होंने कहा मैंने आसनसोल हिंसा के बाद पीएम मोदी से मुलाकात की और इस्तिफा देने की बात कही लेकिन उन्होंने मुझे प्रेरित किया कि मैं मुकाबला करूं, भागूं नहीं।