फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anand Mahindra shared the story of a couple who runs tea stall to fund their world tour dream

वीडियो: आनंद मंहिद्रा की नजर में यह हैं देश के सबसे अमीर व्यक्ति, बताई खास वजह

Thu, 10 Jan 2019 09:16 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 10 Jan 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
Anand Mahindra shared the story of a couple who runs tea stall to fund their world tour dream
विश्व भ्रमण करने वाले विजयन और मोहना - फोटो : Twitter

उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अमूमन इंटरनेट की अच्छी खबरों को साझा करने के साथ ही रीट्वीट करते रहते हैं। आज उन्होंने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने एक जोड़े की कहानी बताई है जो अपने विश्व भ्रमण के सपने को पूरा करने के लिए चाय का स्टॉल चलाता है। इस जोड़े का नाम विजयन और मोहना है। वह अभी तक 23 देशों की यात्रा कर चुके हैं।

विज्ञापन


महिंद्रा ने जो वीडियो साझा किया है उसे ट्रैवल ब्लॉगर ड्रयू बिंसकी ने बनाया है। उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उद्योगपति ने कहा, 'यह बेशक फोर्ब्स की सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल नहीं है लेकिन मेरी नजर में यह हमारे देश के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं। उनकी पूंजी जीवन के प्रति उनका दृष्टिकोण है। अगली बार जब मैं उनके शहर जाउंगा तो निश्चित तौर पर उनकी बनाई हुई चाय पीउंगा और उनकी प्रदर्शनी को देखूंगा।' 
विज्ञापन


विजयन और मोहना कोच्ची के बीच में श्री बालाजी कॉ़फी हाउस चलाते हैं। विजयन के अनुसार वह रोजाना केवल 300 रुपये की बचत कर पाते हैं। अब सवाल उठता है कि ऐसे में वह यात्रा के लिए कैसे पैसे बचा पाते हैं? इसके लिए जोड़ा सरल लेकिन कुशल रणनीति का पालन करता है। वह दुकान को बिना किसी कर्मचारी की मदद के खुद चलाते हैं। बिंसकी ने बताया कि वह अपने खर्चों को न्यूनतम रखते हैं। यात्रा के लिए पैसे बचा पाना उनके लिए आसान नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोड़े ने विभिन्न देशों की यात्रा करने के लिए कर्ज लिया है। हर विदेश यात्रा के बाद वह तीन सालों तक बैंक को पैसे वापस करने में बिताते हैं। वह इस प्रक्रिया को हर यात्रा के बाद जारी रखते हैं। जिन देशों की उन्होंने यात्रा की है उनके पोस्टर्स को फ्रेम करवाकर दीवार पर टांगा हुआ है। उन्होंने विदेश के बिलों की अपनी दुकान में प्रदर्शनी लगाई हुई है। विजयन और मोहना दोनों लगभग 70 साल के हैं और उनकी शादी को 45 साल हो चुके हैं। दोनों का हमेशा से विदेश घूमने का सपना रहा है।

अपने सपनों को हकीकत बनाने के लिए विजयन ने करीब 56 साल पहले 1963 में चाय की दुकान चलाना शुरू कर दिया था। विजयन का कहना है कि सिंगापुर, स्विट्जरलैंड और अमेरिका का न्यूयॉर्क उनकी पसंदीदा जगह है। अब उनकी योजना स्वीडन, डेनमार्क, द नीदरलैंड्स, ग्रीनलैंड्स और नॉर्वे घूमने की है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed