{"_id":"617445ae53c28a36b742d53b","slug":"an-incident-of-fire-flooding-was-reported-onboard-the-indian-navy-s-destroyer-ins-ranvijay","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएनएस रणविजय पर हादसा: आग में झुलसे चार नौसैनिक, जांच के आदेश जारी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईएनएस रणविजय पर हादसा: आग में झुलसे चार नौसैनिक, जांच के आदेश जारी
Sat, 23 Oct 2021 10:57 PM IST
Amit Mandal
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 23 Oct 2021 10:57 PM IST
सार
पूर्वी नौसेना कमान ने बताया कि जहाज हाल ही में समुद्र में एक अभ्यास से लौटा था और विशाखापत्तनम नेवल हार्बर के पास खड़ा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय नौसेना के विध्वंसक आईएनएस रणविजय पर आज एक हादसा हुआ। पूर्वी नौसेना कमान ने बताया कि शाम लगभग साढ़े पांच बजे इसमें आग की घटना की सूचना मिली जिसके बाद नौसेना की टीमों ने स्थिति पर तुरंत काबू पाया। हादसे में चार नाविक झुलस गए और उनका नौसेना अस्पताल आईएनएचएस कल्याणी में इलाज चल रहा है।
हाल ही में अभ्यास से लौटा था
पूर्वी नौसेना कमान ने बताया कि जहाज हाल ही में समुद्र में एक अभ्यास से लौटा था और विशाखापत्तनम नेवल हार्बर के पास खड़ा था। घटना के कारणों की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
An incident of fire & flooding was reported onboard the Indian Navy’s destroyer, INS Ranvijay at about 5:30 pm today. Situation was brought under control by naval teams. 4 sailors suffered burn injuries& are being treated at the naval hospital, INHS Kalyani: Eastern Naval Command
— ANI (@ANI) October 23, 2021
विज्ञापन
हाल ही में अभ्यास से लौटा था
पूर्वी नौसेना कमान ने बताया कि जहाज हाल ही में समुद्र में एक अभ्यास से लौटा था और विशाखापत्तनम नेवल हार्बर के पास खड़ा था। घटना के कारणों की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन