फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   An IIM-A grad, a RAW agent and a stalker?

रॉ एजेंट बनकर महिला को भेजता था अश्लील मैसेज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 30 Sep 2016 04:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 30 Sep 2016 04:44 PM IST
विज्ञापन
An IIM-A grad, a RAW agent and a stalker?
दिल्ली पुलिस ने एक 35 वर्षीय शख्स को कथित तौर पर एक महिला को परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला एक प्रतिष्ठित कंपनी में काम करती है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि यह शख्स उसे अश्लील मैसेज भेजता था साथ ही उसकी शादी तोड़ने की भी धमकी देता था। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम अभिषेक है। पुछताछ के दौरान अभिषेक कभी खुद को IAS अफसर बता रहा है तो कभी रॉ का एजेंट। उसने  यह भी दावा किया कि वह IIM अहमदाबाद से पढ़ा हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस के पास दर्ज हुई शिकायत के मुताबिक अभिषेक अपने काम के सिलसिले में महिला के ऑफिस जाया करता था। वहीं इनकी जान-पहचान हुई। शुरुआत में अभिषेक का व्यवहार ठीक था। बाद में अभिषेक ने किसी तरह से महिला का नंबर हासिल किया और उसे वक्त-बेवक्त मैसेज भेजने लगा। महिला ने जब उसके मैसेज का जवाब नहीं दिया तो फिर उसने पीड़ित महिला को अश्लील मैसेज भेजने लगा जिसके चलते पीड़िता ने उससे  दूरी बनानी शुरू कर दी। यहां तक कि ऑफिस में भी मिलने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार महीने पहले कनॉट प्लेस पर जबर्दस्ती करने की थी कोशिश

An IIM-A grad, a RAW agent and a stalker?
एक पुलिस ऑफिसर ने बताया, 'महिला के मुताबिक चार महीने पहले अभिषेक ने कनॉट प्लेस में मिलने के दौरान उसके साथ जबर्दस्ती करने की कोशिश की। उसने फेसबुक और वॉट्सऐप पर अश्लील मेसेज भेजा।' अभिषेक ने उसके पति को मेसेज दिखाकर उसकी शादी तोड़ने की भी धमकी दी। इशके बाद महिला ने निजामुद्दीन थाने में शिकायत दर्ज कराई।

दिल्ली के दक्षिण पूर्व इलाके के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ने बताया, 'शिकायत मिलने के बाद महिला के कॉल रिकॉर्ड्स की जांच की गई। जिसके बाद आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई और जाल बिछाकर उसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया गया।' उन्होंने बताया कि वह दिल्ली से भागने की फिराक में था। अभिषेक ने पुलिस को डराने की भी कोशिश की उसने बताया कि वह बहुत ही प्रभावशाली परिवार से ताल्लुक रखता है। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि उसने कोई गलत काम नहीं किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed