फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   An FIR has been registered against a police inspector in Mumbai in the case of death of a woman

मुंबई गैंगरेपः महिला की मौत मामले में पुलिस निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sun, 01 Sep 2019 03:06 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 01 Sep 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
An FIR has been registered against a police inspector in Mumbai in the case of death of a woman
दुष्कर्म(सांकेतिक)

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 19 वर्षीय महिला की मौत के मामले में पुलिस निरीक्षक दीपक सुर्वे के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। सुर्वे पर आरोप है कि उन्होंने अस्पताल में पीड़ित महिला के मामले को लापरवाही से लिया।

विज्ञापन


दरअसल, मुंबई में जुलाई के पहले सप्ताह में महिला के साथ उसके चार दोस्तों ने कथित रूप से बलात्कार किया गया था। घटना का पता चलने के बाद उसे महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के एक राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 28 अगस्त को उसकी मृत्यु हो गई। वकील के अनुसार महिला अनुसूचित जाति की थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महिला के वकील नितिन सतपुते की शिकायत के बाद शनिवार को चुनाभट्टी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर दीपक सुर्वे के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई। शिकायत में, वकील ने पुलिस पर मामले को लेकर निष्क्रियता बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि पुलिस एससी/एसटी अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज करने में भी विफल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पीड़िता को अपमानित करने के लिए एससी/एसटी अधिनियम के तहत पुलिस निरीक्षक दीपक सुर्वे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कथित बलात्कार का मामला तब सामने आया जब महिला ने 24 जुलाई को अपने निजी अंगों में दर्द की शिकायत की और उसे यहां से लगभग 325 किलोमीटर दूर औरंगाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों को संदेह था कि उसके साथ बलात्कार किया गया है और इसके बाद पुलिस को सूचित कर उसे सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। औरंगाबाद के बेगमपुरा पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, 7 जुलाई को महिला मुंबई आई थी। उसके चार दोस्तों ने उसका जन्मदिन मनाने का फैसला किया। केक काटने के बाद, चार ने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

अधिकारी ने कहा कि महिला बाद में औरंगाबाद लौट आई लेकिन अपने माता-पिता को इस घटना के बारे में नहीं बताया। बाद में मामला यहां चुनाभट्टी पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया।

वरिष्ठ राकांपा नेता सुप्रिया सुले ने शुक्रवार को यहां अपनी पार्टी के विरोध मार्च का नेतृत्व किया, जिसमें महिला की मौत की एसआईटी जांच की मांग की गई। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर महिला सुरक्षा के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया। एनसीपी ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए भी कहा।


 राज्य विधान परिषद की उपाध्यक्ष नीलम गोरहे ने कहा कि उन्होंने मुंबई पुलिस को निर्देश दिया है कि वह आरोपियों का पता लगाए और सुनिश्चित करें कि मामले में आरोप पत्र दायर किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed