{"_id":"5ee63c7d8ebc3e42f0553a7c","slug":"an-earthquake-of-magnitude-struck-122-km-north-west-of-rajkot-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात के राजकोट में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात के राजकोट में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
Sun, 14 Jun 2020 09:13 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 14 Jun 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
गुजरात में भूकंप
- फोटो : ANI
गुजरात के विभिन्न हिस्सों में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भूकंप की तीव्रता 5.3 बताई है। रात 8:13 बजे आए इस भूकंप का केंद्र राजकोट से 122 किमी उत्तर-पश्चिमोत्तर में बताया जा रहा है। भूकंप के झटकों के बाद दहशत के चलते लोग घरों से बाहर निकल आए। अधिकारियों के अनुसार भूकंप का केंद्र कच्छ जिले के भचाऊ के पास था।
विज्ञापन
अहमदाबाद में भूकंप के कारण लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों से बाहर निकल आए। इसके अलावा, जामनगर, जूनागढ़ और राजकोट भी भूकंप के झटके महसूस किए गए और ऊंची-ऊंची इमारतें हिल गईं। जबकि सुरेन्द्रनगर, हलवद, पाटन में भी भूकंप आया है। अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने भूकंप के तुरंत बाद राजकोट, कच्छ और पाटन जिले के कलेक्टरों से बात की है और स्थिति का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मालूम हो कि पिछले दो-तीन महीनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। बीते कुछ महीनों में देश की राजधानी दिल्ली में सबसे ज्यादा भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि, अधिकतर भूकंप की तीव्रता कम ही रही है।
An earthquake of magnitude 5.8 struck 122 km north-northwest (NNW) of Rajkot, Gujarat at 8:13 pm today: National Center for Seismology (NCS) pic.twitter.com/xHBfnim0OY
— ANI (@ANI) June 14, 2020