{"_id":"5b7fed0c42c7924666422209","slug":"an-earthquake-of-magnitude-5-5-hits-the-andaman-islands","type":"story","status":"publish","title_hn":"5.7 तीव्रता के भूकंप से हिला अंडमान, राजस्थान में भी महसूस किए गए झटके","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
5.7 तीव्रता के भूकंप से हिला अंडमान, राजस्थान में भी महसूस किए गए झटके
भाषा, नई दिल्ली
Updated Fri, 24 Aug 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
अंडमान निकोबार द्वीप समूह में शुक्रवार को मध्यम तीव्रता के दो भूकंप आए। साथ ही राजस्थान में भी कम तीव्रता का भूकंप आया। इन दोनों जगहों में से कहीं से किसी नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय भूकंप केन्द्र के मुताबिक, राजस्थान में आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.7 मापी गयी। भूकंप का केन्द्र झुंझनू था और यह तड़के तीन बजकर 25 मिनट पर आया।
विज्ञापन
वहीं, अंडमान निकोबार में शाम में भूकंप के दो झटके महसूस किये गये। शाम क्रमश: 4.19 और 5.48 बजे क्रमश: 5.5 और 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि इसमें भी किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन