फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   An earthquake of magnitude 4.1 on the Richter scale struck 31 km South South-West of Champhai Mizoram

मिजोरम में फिर आया भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1

Wed, 24 Jun 2020 08:49 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चम्फाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चम्फाई Published by: आसिम खान Updated Wed, 24 Jun 2020 08:49 AM IST
विज्ञापन
An earthquake of magnitude 4.1 on the Richter scale struck 31 km South South-West of Champhai Mizoram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

मिजोरम में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। बुधवार को एक बार फिर राज्य की जमीन भूकंप से कांप उठी। भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि मिजोरम में आज सुबह 08:02 बजे चम्फाई के 31 किमी दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम में रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया।

विज्ञापन

 

इससे पहले मिजोरम में मंगलवार देर रात 11 बजकर तीन मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। एनसीएस के अनुसार रिक्टर स्केल पर 3.2 की तीव्रता थी और भूकंप का केंद्र चम्फाई जिले के 70 किमी दक्षिण दक्षिण-पूर्व में था।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं सोमवार तड़के भी 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गए और सड़कों पर कई जगह दरारें आ गईं। राज्य के भूगर्भशास्त्र और खनिज संसाधन विभाग के अधिकारी ने बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।


राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के हवाले से उन्होंने बताया कि भूकंप तड़के चार बजकर दस मिनट पर आया था और उसका केंद्र भारत म्यांमार सीमा पर स्थित चम्फाई जिले के जोखावतार में था। उन्होंने कहा कि राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।


उन्होंने कहा कि भूकंप के कारण चम्फाई जिले में एक चर्च समेत कई भवन और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं कई स्थानों पर सड़कों और राजमार्गों पर दरार आ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed