फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   An earthquake of 4.1 magnitude on the Richter Scale occurred at 3:49pm in Rajkot, Gujarat

गुजरात के राजकोट में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई तीव्रता

Tue, 29 Sep 2020 06:43 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: देव कश्यप Updated Tue, 29 Sep 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
An earthquake of 4.1 magnitude on the Richter Scale occurred at 3:49pm in Rajkot, Gujarat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
गुजरात के राजकोट शहर में मंगलवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इंस्टीट्यूट ऑफ सीस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआर) की ओर से बताया गया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है। आईएसआर के मुताबिक, भूकंप के झटके दोपहर तीन बजकर 49 मिनट पर महसूस किए गए।
विज्ञापन


भूकंप का केंद्र राजकोट जिले से 25 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व में 14.5 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है। राजकोट में भूकंप के झटकों के बाद लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की वजह से कुछ घरों में दरारें आ जाने की भी सूचना है।
विज्ञापन

 

कैसे आता है भूकंप?
भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed