फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   An ambulance is needed for corona patient or looking bed for hospitalisation, you can call these helpline numbers

कोरोना संकट 2.0: बेड या एंबुलेंस न मिले तो इन हेल्पलाइन नंबरों पर करें फोन, तुरंत मिलेगी मदद

Fri, 16 Apr 2021 05:13 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 16 Apr 2021 05:13 PM IST
सार

  • कोविड होने पर अस्पतालों के नंबर, वैक्सीन रजिस्ट्रेशन, होम आइसोलेशन टिप्स, टेस्टिंग सेंटर या किसी भी चीज की जानकारी चाहिए तो इन नंबरों पर कीजिये कॉल, तुरंत मिलेगी सहायता      
  • राष्ट्रीय स्तर पर 1031 और एम्बुलेंस के लिए 102 पर कर सकते हैं फोन   

विज्ञापन
An ambulance is needed for corona patient or looking bed for hospitalisation, you can call these helpline numbers
एंबुलेंस सेवा - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

कोविड होने पर बिलकुल न घबराएं। इन हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करके कोरोना से जुड़े किसी भी मामले में तुरंत मदद पाई जा सकती है। अस्पताल में बेड न मिल रहा हो या आपको एम्बुलेंस की जरूरत हो, प्लाज्मा से जुड़ी जानकारी चाहिए या वैक्सीन लगवाने के लिए आपको क्या करना चाहिए, इन नंबरों पर आपको हर मामले में मदद मिलेगी। आपकी सुविधा के लिए हम यहां कुछ नंबर प्रकाशित कर रहे हैं।

विज्ञापन

प्रमुख हेल्पलाइन नंबर-

  • 1031 नंबर पर कॉल करके कहीं से भी मदद पाई जा सकती है।
  • 1800-11-747 पर भी चौबीस घंटे कॉल की जा सकती है।
  • कंट्रोल रूम के नंबर- 22391014, 22302441, 22304568, 22300012, 22300036 नंबरों पर किसी भी सहयता के लिए कॉल की जा सकती है। इन नंबरों पर मोबाइल से कॉल करने के पहले 011 अवश्य लगायें।

एम्बुलेंस के लिए 102 पर करें कॉल

किसी भी मरीज को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस की आवश्यकता होती है। इसके लिए आप 102 की राष्ट्रीय हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं। अगर किसी कारण से इन नंबरों पर मदद न मिले तो दिल्ली की ऊपर दी गई किसी भी हेल्पलाइन नंबर या कंट्रोल रूम के नंबर पर फोन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमए का हेल्पलाइन नंबर-

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने भी हेल्पलाइन नंबर (959-757575-4) जारी किया है। इसी हफ्ते आईएमए पांच हेल्पलाइन नंबर जारी करेगा। इन पर फोन करके अस्पतालों में बेड्स से लेकर पूरी इलाज प्रक्रिया में मदद पाई जा सकती है।  

कितना लाभ ले रहे लोग

दिल्ली स्वास्थ्य निदेशालय की अधिकारी अनिता पवार ने अमर उजाला को बताया कि इन नंबरों पर कॉल करके लोग हर प्रकार की मदद ले रहे हैं। वैक्सीन लगवाने की प्रक्रिया, टेस्टिंग सेंटर, RTPCR टेस्ट सेंटर, रिपोर्ट या लॉक डाउन से जुड़ी जानकारियों के लिए लोग लगातार फोन कर रहे हैं। 15 अप्रैल को 1241 कॉल्स आई थीं, जिन पर लोगों की मदद की गई। इनमें 2279 लोगों ने एम्बुलेंस के लिए कॉल किया था।    

दिल्ली स्वास्थ्य निदेशालय में बैठी टीम होम आइसोलेशन से जुड़े मरीजों को कैसे रहना चाहिए, क्या खाना चाहिए, कब उन्हें अस्पताल में जाना चाहिए, इससे जुड़ी हर जानकारी उपलब्ध करवा रही है। मरीजों से दिन में दो से तीन बार उनके हाल-चाल भी पूछे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed