फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AN-32 aircraft of Indian Air force landed on highest airport of country

देश के सबसे ऊंचे हवाई अड्डे पर उतरा वायु सेना का एएन-32 विमान

Fri, 18 Jan 2019 06:31 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Fri, 18 Jan 2019 06:31 AM IST
विज्ञापन
AN-32 aircraft of Indian Air force landed on highest airport of country
An-32 aircraft

भारतीय वायु सेना का परिवहन विमान एएन-32 पहली बार सिक्किम के पाक्योंग हवाई अड्डे पर सफलतापूर्वक उतरा। यह देश के सबसे ऊंचे हवाई अड्डों में से एक है। सैन्य विमान बुधवार को हवाई अड्डे पर उतरा जो भारत-चीन सीमा से करीब 60 किलोमीटर दूर है। भारतीय वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यहां एएन-32 श्रेणी के विमानों की यह पहली लैंडिंग है। विंग कमांडर एसके सिंह विमान के चालक दल का नेतृत्व कर रहे थे।

विज्ञापन


पाक्योंग समुद्र तल से 4,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल सितंबर में इसका उद्घाटन किया था। वायुसेना का एक डोर्नियर विमान पिछले साल हवाई अड्डे पर उतरा था। अधिकारियों ने बताया कि 14 जनवरी को वायुसेना का सी-130 जे विमान पहली बार अरुणाचल प्रदेश के तेजू हवाई क्षेत्र में उतरा था। उन्होंने बताया कि लैंडिंग दिन और रात दोनों समय की गयी। इसका मकसद क्षेत्र में सैनिकों और सामग्री की गतिशीलता को बढ़ाना है। भारत 2017 में डोकलाम गतिरोध के बाद से चीन के साथ लगती करीब चार हजार किलोमीटर की सीमा पर बुनियादी ढांचे में तेजी ला रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed