{"_id":"5746afd94f1c1bae7069264a","slug":"amul-supports-rbi-governer-raghuram-rajan-bjp-s-amit-shah-drwas-line-between-comments-on-rajan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमूल बेबी की इच्छा, बने रहें आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमूल बेबी की इच्छा, बने रहें आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Thu, 26 May 2016 01:49 PM IST
विज्ञापन
एकतरफ भारतीय जनता पार्टी नेता और राज्य सभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा हो लेकिन उनकी पार्टी और उद्योगपति उनका समर्थन नहीं कर रहे हैं। अमूल दूध ने एक विज्ञापन जारी किया है जिसमें लिखा गया है 'Let Raghuramain'। इस विज्ञापन में अंग्रेजी के Remain की जगह 'Raghuramain' किया गया है। गौरतलब है कि अमूल हर खास मुद्दे पर विज्ञापन जारी कर अपनी राय जाहिर करता है। ऐसे में रघुराम राजन के पक्ष में अमूल की ओर से विज्ञापन जारी किया जाना यह माना जा रहा है कि यहां से भी राजन को समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इस मामले से दूरी बनाते हुए कहा है कि 'मैं सिर्फ यह कहना चाहता हूं कि पार्टी का स्टैंजड मेरे द्वारा ही व्यक्त किया जाएगा।' मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मैं 'सार्वजनिक रूप से संस्थाओं और उनके मुखिया पर टिप्पणी नहीं करूंगा।' वहीं उद्योगपति आदि गोदरेज ने बीते दिनों कहा था कि राजन का दूसरा कार्यकाल होना भारत के लिए अच्छी बात होगी। गोदरेज ने कहा था कि उन्हें एक मैगजीन के द्वारा दुनिया के बेस्ट सेंट्रल बैंक गर्वनर के लिए वोट किया गया है। मैं भी उनका समर्थक हूं और उनके कार्यकाल बढ़ाए जाने का समर्थन करता हूं।
विज्ञापन
बता दें कि सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा था कि रघुराम राजन हमारे देश के लायक नहीं है। स्वामी ने कहा कि मुझे लगता है कि आरबीआई गर्वनर हमारे देश के लिए अनुकूल नहीं है। स्वामी ने यह भी कहा कि उसको (राजन को) जितना जल्दी छुट्टी करके शिकागो भेज सकते हो भेजना चाहिए। स्वामी ने कहा कि जिस तरह से यह ब्याज की दरें बढ़ा रहे हैं इससे बेरोजगारी बढ़ गई है और देश को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन