{"_id":"6812385cd6d162448b061213","slug":"amul-price-hike-updates-dairy-products-new-rates-amul-cooperation-gujarat-in-hindi-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amul Price Hike: मदर डेयरी के बाद अमूल ने भी दूध की कीमतें बढ़ाईं, आज से प्रभावी; देखें नई रेट लिस्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amul Price Hike: मदर डेयरी के बाद अमूल ने भी दूध की कीमतें बढ़ाईं, आज से प्रभावी; देखें नई रेट लिस्ट
Thu, 01 May 2025 01:32 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 01 May 2025 01:32 AM IST
सार
मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी दूध की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया है। नई दरें आज सुबह यानी एक मई से पूरे देश में प्रभावी होंगी।
विज्ञापन
अमूल दूध
- फोटो : एएनआई
विस्तार
अमूल ने दूध की कीमतें बढ़ाने का एलान किया है। अमूल के दुग्ध उत्पादों की नई दरें आज सुबह यानी एक मई से प्रभावी होंगी। अमूल ने बताया कि देशभर में दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है।
देशभर में अमूल दूध के प्रकारों के नए दाम
अमूल का मुख्यालय गुजरात के आणंद जिले में है। खेड़ा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड की तरफ से जारी बयान में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की सूचना जारी की गई। बयान में कहा गया, देशभर में अमूल दूध के प्रकारों के नए दाम पैक पर अंकित रहेंगे और वही बिक्री दर मानी जाएगी।
विज्ञापन
मदर डेयरी के उपभोक्ताओं की जेब भी ढीली होगी
बता दें कि एक दिन पहले मदर डेयरी ने गर्मी के मौसम में बढ़ती लागत को देखते हुए दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। कंपनी के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि कीमतों में यह संशोधन 30 अप्रैल 2025 से पूरे बाजार में लागू होगा। मदर डेयरी अपने स्टोर, अन्य दुकानों और ई-कॉमर्स मंचों के जरिये दिल्ली-एनसीआर के बाजार में प्रतिदिन लगभग 35 लाख लीटर दूध बेचती है।
ये भी पढ़ें- Milk Price: मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा; देखें नई रेट लिस्ट
पिछले कुछ महीनों में लागत चार-पांच रुपये प्रति लीटर बढ़ चुके हैं दाम
मदर डेयरी के अधिकारी ने कहा, खरीद लागत में हुई वृद्धि से निपटने के लिए कीमतों में संशोधन जरूरी हो गया है। पिछले कुछ महीनों में लागत चार-पांच रुपये प्रति लीटर बढ़ चुकी है। अधिकारी ने कहा कि खरीद कीमतों में उछाल मुख्य रूप से गर्मियों की शुरुआत होने के अलावा लू की स्थिति के कारण भी आई है।
संबंधित वीडियो---
विज्ञापन
Amul to increase milk prices by Rs 2 per litre from Thursday in markets across the country: Company
— Press Trust of India (@PTI_News) April 30, 2025
विज्ञापन
देशभर में अमूल दूध के प्रकारों के नए दाम
अमूल का मुख्यालय गुजरात के आणंद जिले में है। खेड़ा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड की तरफ से जारी बयान में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की सूचना जारी की गई। बयान में कहा गया, देशभर में अमूल दूध के प्रकारों के नए दाम पैक पर अंकित रहेंगे और वही बिक्री दर मानी जाएगी।
विज्ञापन
अमूल दूध की नई कीमतें--
| दूध का प्रकार | पैकिंग | वर्तमान मूल्य (रु.) | नया मूल्य (रु.) |
|---|---|---|---|
| अमूल स्टैंडर्ड दूध | 500 मिली | 30 | 31 |
| अमूल भैंस का दूध | 500 मिली | 36 | 39 |
| अमूल गोल्ड दूध | 500 मिली | 33 | 36 |
| अमूल गोल्ड दूध | 1 लीटर | 64 | 69 |
| अमूल टी.एस.एम (स्लिम और ट्रिम) | 500 मिली | 24 | 25 |
| अमूल टी स्पेशल दूध | 500 मिली | 31 | 32 |
| अमूल टी स्पेशल दूध | 1 लीटर | 61 | 63 |
| अमूल ताजा दूध | 500 मिली | 27 | 28 |
| अमूल ताजा दूध | 1 लीटर | 53 | 55 |
| अमूल गाय का दूध | 500 मिली | 28 | 28 |
मदर डेयरी के उपभोक्ताओं की जेब भी ढीली होगी
बता दें कि एक दिन पहले मदर डेयरी ने गर्मी के मौसम में बढ़ती लागत को देखते हुए दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। कंपनी के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि कीमतों में यह संशोधन 30 अप्रैल 2025 से पूरे बाजार में लागू होगा। मदर डेयरी अपने स्टोर, अन्य दुकानों और ई-कॉमर्स मंचों के जरिये दिल्ली-एनसीआर के बाजार में प्रतिदिन लगभग 35 लाख लीटर दूध बेचती है।
ये भी पढ़ें- Milk Price: मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा; देखें नई रेट लिस्ट
पिछले कुछ महीनों में लागत चार-पांच रुपये प्रति लीटर बढ़ चुके हैं दाम
मदर डेयरी के अधिकारी ने कहा, खरीद लागत में हुई वृद्धि से निपटने के लिए कीमतों में संशोधन जरूरी हो गया है। पिछले कुछ महीनों में लागत चार-पांच रुपये प्रति लीटर बढ़ चुकी है। अधिकारी ने कहा कि खरीद कीमतों में उछाल मुख्य रूप से गर्मियों की शुरुआत होने के अलावा लू की स्थिति के कारण भी आई है।
संबंधित वीडियो---
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन