{"_id":"5c47393abdec2211d240b23e","slug":"amul-launches-camel-milk-in-gujrat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमूल ने पेश किया ऊंटनी का दूध, गुजरात के चुनिंदा शहरों में उपलब्ध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमूल ने पेश किया ऊंटनी का दूध, गुजरात के चुनिंदा शहरों में उपलब्ध
Tue, 22 Jan 2019 09:09 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Tue, 22 Jan 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
CAMEL MILK
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख डेयरी कंपनी अमूल ने पहली बार गुजरात के बाजारों- गांधीनगर, अहमदाबाद और कच्छ में ऊंटनी के दूध को बाजार में उतारा है। इस प्रमुख डेयरी कंपनी ने कहा कि इस दूध को कच्छ क्षेत्र से प्राप्त किया गया है, ऊंट का दूध 50 रुपये की कीमत पर 500 मिलीलीटर की पीईटी बोतलों में उपलब्ध होगा, और इसे ठंडा रखने की आवश्यकता है क्योंकि यह दूध तीन दिन तक की सेवनयोग्य रह पाता है।
विज्ञापन
अमूल ने इससे पहले ऊंटनी के दूध की चॉकलेट पेश की थी जिसे ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
कंपनी ने कहा कि ऊंटनी के दूध को पचाना आसान है तथा इसके कई लाभ होने के साथ साथ यह काफी स्वस्थप्रद है, जैसे इसमें इंसुलिन जैसे प्रोटीन अधिक मात्रा है जिससे यह मधुमेह के व्यक्तियों के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
ऊंटनी का दूध बेहद फायदेमंद
ऊंटनी का दूध बेहद फायदेमंद होता है। कई बीमारियों में भी यह रामबाण का काम करता है। डायबिटीज और दिमागी रूप से कमजोर बच्चों के लिए यह बेहद फायदेमंद है। इसके 1 लीटर दूध में 52 यूनिट इंसुलिन पाया जाता है। ऊंटनी का दूध पीने वालों की सेहत ज्यादा अच्छी होती है।
विज्ञापन