{"_id":"618cea8ca589916f153e72fc","slug":"amruta-devendra-fadnavis-sends-legal-notice-to-nawab-malik-over-his-alleged-defamatory-tweets-mumbai-police-sameer-wankhede","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amruta Devendra Fadnavis: अमृता फडणवीस ने नवाब मलिक को भेजा कानूनी नोटिस, एनसीपी नेता ने लगाए थे गंभीर आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amruta Devendra Fadnavis: अमृता फडणवीस ने नवाब मलिक को भेजा कानूनी नोटिस, एनसीपी नेता ने लगाए थे गंभीर आरोप
Thu, 11 Nov 2021 04:14 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 11 Nov 2021 04:14 PM IST
सार
महाराष्ट्र में क्रूज ड्रग्स मामला सामने आने के बाद शुरू हुई सियासी बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला अब कानूनी लड़ाई में बदल गया है। राज्य पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को कानूनी नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
नवाब मलिक (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस पर आरोप लगाए थे। इसे लेकर फडणवीस की पत्नी ने नवाब मलिक के खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाया है। अमृता देवंद्र फडणवीस ने नवाब मलिक पर अपने परिवार की छवि को तार-तार करने का आरोप लगाते हुए उनके कथित अपमानजनक ट्वीट को लेकर उन्हें एक कानूनी नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
फडणवीस ने बीते दिनों आरोप लगाया था कि मलिक और उनके परिजनों ने 1993 में हुए मुंबई बम विस्फोट मामले के दो दोषियों के साथ जमीन के सौदे किए थे। इसके बाद मलिक ने पलटवार करते हुए फडणवीस पर आरोप लगाया था कि वह महाराष्ट्र में जाली नोट का रैकेट चलाते थे। मलिक ने इसे लेकर फडणवीस के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाने की बात भी कही थी।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस ने दर्ज किया समीर वानखेड़े का बयान
उधर, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने अनुसूचित जातियों के लिए राष्ट्रीय आयोग (एनसीएससी) के पास नवाब मलिक के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई थी। इस शिकायत के संबंध में मुंबई पुलिस ने गुरुवार को समीर वानखेड़े का बयान दर्ज किया। इस मामले की जांच एसीपी (सहायक पुलिस आयुक्त) के अधिकारी से करवाई जा रही है।
विज्ञापन
एनसीएससी के अध्यक्ष विजय सापला ने इसे लेकर कहा कि वह (समीर वानखेड़े के संबंधी) मुझसे मिलने आए थे और मंत्री (नवाब मलिक) के टीवी पर पेश होने के तरीके और वानखेड़े तथा उनके परिवार और उनकी जाति के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करने को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि इससे उनका समुदाय आहत हुआ है और बहुत अपमानित महसूस कर रहा है। उनका यह भी कहना है कि उन्होंने पुलिस से भी शिकायत की थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ऐसे में मैंने आज अपने अधिकारियों से कहा कि हम सब कुछ देखेंगे और डीजीपी और मुख्य सचिव को नोटिस भेजेंगे। यदि तथ्य सही पाए जाते हैं तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जानी चाहिए।