फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amritsar road are most dangerous in india

सड़क दुर्घटनाओं से अमृतसर में मरते हैं सबसे अधिक लोग, लुधियाना दूसरे नंबर पर

Thu, 26 May 2016 02:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 May 2016 02:30 PM IST
विज्ञापन
amritsar road are most dangerous in india
दुर्घटना में मरने वालों की लिस्ट में वाराणसी तीसरे नंबर पर

देश में सबसे अधिक सड़क दुर्घटना होने वाले शहरों में अमृतसर सबसे आगे है। यहां पिछले साल हर 10 सड़क दुर्घटनाओं में 7 लोगों की मौत हुई है। इस लिस्ट में लुधियाना दूसरे नंबर पर है और वाराणसी तीसरे नंबर पर। यह आंकड़े सरकार द्वारा बुधवार को जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


इस रिपोर्ट को सड़क मंत्रालय की ट्रांसपोर्ट रिसर्च विंग (टीआरडबल्यू) ने बनाया है। इस रिपोर्ट के अनुसार एक ओर तो दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई समेत 50 बड़े शहरों में पिछले तीन सालों में सड़क दुर्घटना से मरने वालों की संख्या घटी है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में सड़क दुर्घटना से मरने वाली की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है।
विज्ञापन


2013 में बड़े शहरों में सड़क दुर्घटना से मरने वालों की संख्या 17,007 थी, जो 2015 में घटकर 16,513 रह गई है। वहीं दूसरी ओर इसी समय के बीच ग्रामीण इलाकों में यह संख्या 83,003 से बढ़कर 89,155 हो गई है। भारत में सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या 1.46 लाख है, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। साथ ही अन्य देशों की तुलना में भी यह आंकड़ा सबसे अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सरकारी अधिकारी ने कहा है कि ऐसी स्थिति से निपटने के लिए केन्द्र और राज्य दोनों को मिलकर महत्वपूर्ण कदम उठाने चाहिए। उस अधिकारी ने यह भी बताया है कि यूपी, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा समेत 13 राज्यों में होने वाली सड़क दुर्घटनाएं कुल सड़क दुर्घटनाओं का 83.6 फीसदी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed