फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amritpal Case: VHP statement on police action on Khalistani supporters, gave some advice to political parties

Amritpal Case: खालिस्तानी समर्थकों पर पुलिस की कार्रवाई पर VHP का बड़ा बयान, राजनीतिक दलों को कुछ यूं दी नसीहत

Tue, 21 Mar 2023 11:09 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 21 Mar 2023 11:09 AM IST
सार

विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा, 'अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस, पंजाब और केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा काम सराहनीय है। देश विरोधी तत्वों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। भारत के झंडे पर हमला करने वाले खालिस्तान समर्थकों पर कार्रवाई की जरूरत थी।'

विज्ञापन
Amritpal Case: VHP statement on police action on Khalistani supporters, gave some advice to political parties
खालिस्तानी समर्थकों पर कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके साथियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) का बयान आया है। परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए चल रही कार्रवाई सराहनीय है। उन्होंने कहा,  'अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस, पंजाब और केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा काम सराहनीय है। देश विरोधी तत्वों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। भारत के झंडे पर हमला करने वाले खालिस्तान समर्थकों पर कार्रवाई की जरूरत थी।'
विज्ञापन


बंसल ने आगे कहा, 'जो भी ISI, पाकिस्तान, अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन द्वारा वित्तपोषित है, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस घटना का राजनीतिकरण करने वाले नेताओं को दलगत राजनीति की अनदेखी करते हुए इसकी निंदा करनी चाहिए। हम किसी को देश की भावनाओं को आहत नहीं करने दे सकते।' 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed