{"_id":"6206690333412d380068bf95","slug":"amravati-court-sentences-maharashtra-minister-bacchu-kadu-to-two-months-imprisonment-for-hiding-property-details-in-2014-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: मंत्री बच्चू कडू ने छिपाई थी संपत्ति की जानकारी, दो महीने की हुई जेल और 25 हजार का लगा जुर्माना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: मंत्री बच्चू कडू ने छिपाई थी संपत्ति की जानकारी, दो महीने की हुई जेल और 25 हजार का लगा जुर्माना
Fri, 11 Feb 2022 07:17 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 11 Feb 2022 07:17 PM IST
सार
2014 के विधानसभा चुनाव में संपत्ति को लेकर जानकारियां छिपाने के लिए बच्चू कडू को यह सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
Bachhu Kadu
- फोटो : facebook/BacchuKaduOfficial
विस्तार
महाराष्ट्र के मंत्री बच्चू कडू को अमरावती की अदालत ने दो महीने की जेल की सजा सुनाई है और 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। कडू को यह सजा 2014 के विधानसभा चुनाव में नामांकन दस्तावेजों में संपत्ति की जानकारी छिपाने के लिए सुनाई गई है। उधर, इस मामले में कडू ने जमानत याचिका दाखिल की जिसे अदालत ने अनुमति दे दी है। उन्हें अपील के लिए 30 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
बच्चू कडू निर्दलीय विधायक हैं। उन्होंने शिवसेना को समर्थन दिया है। बच्चू कडू ने साल 2014 का विधानसभा चुनाव अमरावती जिले के अचलपुर से लड़ा था। उस समय अमरावती के भाजपा पार्षद गोपाल तीरमारे ने बच्चू पर चुनाव आयोग से संपत्ति छुपाने का आरोप लगाया था। गोपाल का आरोप था कि उन्होंने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में मुंबई में फ्लैट होने की जानकारी छुपाई थी। शुक्रवार को चांदुर बाजार प्रथम श्रेणी न्यायाधीश ने इस मामले में फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
इस मामले में शिक्षा राज्यमंत्री बच्चू कडू ने कहा कि साल 2014 में विधायकों की एक समिति बनाई गई थी। उस समय सरकार ने सभी विधायकों को कर्ज की गारंटी देते हुए घर दिए थे। इस घर पर कर्ज उठाया गया था। इस घर के खर्च की जानकारी दी गई थी, लेकिन वह घर का नंबर देना भूल गए। यह जानबूझकर नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि वह ऊपरी अदालत में इस फैसले के विरुद्ध अपील करेंगे।
विज्ञापन