{"_id":"5bbef088867a55286b34085e","slug":"amrapali-told-supreme-court-nine-assets-were-sealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम्रपाली ने उच्चतम न्यायालय को बताया, नौ संपत्तियां सील की गईं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आम्रपाली ने उच्चतम न्यायालय को बताया, नौ संपत्तियां सील की गईं
भाषा, नई दिल्ली
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
Amrapali group
आम्रपाली समूह ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसकी नोएडा, ग्रेटर नोएडा और बिहार के राजगीर तथा बक्सर स्थित नौ संपत्तियों को शीर्ष अदालत के आदेशानुसार सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति यू. यू. ललित और न्यायमूर्ति डी. वाई. चन्द्रचूड़ की पीठ ने आम्रपाली समूह से कहा है कि वह आज दोपहर दो बजे तक अपनी संपत्तियों को सील किए जाने के संबंध में एक शपथ पत्र दायर करे।
विज्ञापन
पीठ ने जिन दस्तावेजों की ऑडिट होनी है उसके संबंध में दो फॉरेंसिक ऑडिटरों रवि भाटिया और पवन कुमार अग्रवाल की संतुष्टि जानने के लिये उनसे दोपहर दो बजे न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने को कहा है। पीठ आज दोपहर दो बजे मामले पर सुनवाई करेगी।
विज्ञापन