{"_id":"570e74534f1c1ba0564a6ae3","slug":"amrapali-customer-demand-to-dhoni-break-relation-with-real-estate-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून बनने से पहले ही विवादों में घिरे धोनी, शाहरुख ने बचाव करने के साथ दी नसीहत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कानून बनने से पहले ही विवादों में घिरे धोनी, शाहरुख ने बचाव करने के साथ दी नसीहत
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 13 Apr 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
कानून बनने से पहले ही विवादों में घिरे धोनी
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसदीय समिति की भ्रमित विज्ञापन करने पर 5 साल की कैद और 50 लाख रुपये का जुर्माने की सिफारिश हालांकि अभी विचाराधीन है, मगर इससे पहले ही क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी विवादों में घिर गए हैं।
विज्ञापन
दरअसल वादे के मुताबिक ग्राहकों को घर उपलब्ध कराने में नाकाम रहे आम्रपाली बिल्डर के ब्रैंड एंबेसडर धोनी को खरीददारों ने विवाद में घसीट लिया है। इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने धोनी का बचाव करते हुए सोच समझ कर विज्ञापन करने की नसीहत दी है। गौरतलब है कि संसदीय समिति की इस आशय का सिफारिश जल्द ही संसद में पेश किए जाने वाले ग्राहक सुरक्षा बिल के लिए की है।
विज्ञापन
जाहिर है कि अगर समिति की सिफारिश को स्वीकार किया गया तो विभिन्न पहलुओं की जांच किए बगैर अंधाधुंध विज्ञापनों के जरिए धन कमाने वाली चर्चित हस्तियों के लिए मुश्किल भरे दौर की शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आम्रपाली वर्षों से अपने ग्राहकों को मकान न दिलाने के लिए अदालत और ग्राहकों के निशाने पर है। सालों से तंग ग्राहकों ने इस मामले में कंपनी के ब्रैंड अंबेसडर धोनी को घेर लिया। उन्हें कंपनी से नाता तोड़ने की नसीहत दी। धोनी ने इस संबंध में कंपनी से बात करने का आश्वासन दिया। इस बीच इस विवाद में शाहरुख ने धोनी का बचाव तो किया, मगर इस दौरान नसीहत देने से भी नहीं चूके। उन्होंने कहा कि किसी भी ब्रैंड का विज्ञापन करने वाले सितारे वादा पूरा न होने के लिए पूरी तरह जिम्मेदार नहीं हैं। हालांकि विज्ञापन करने से पहले सितारों को कंपनी के वादों की जांच कर लेनी चाहिए।