{"_id":"5aa53a214f1c1bbf758b4cac","slug":"amitabh-bacchan-apologies-from-indian-women-cricket-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन ने की ये बड़ी गलती, भारतीय महिला क्रिकेट टीम से मांगी माफी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमिताभ बच्चन ने की ये बड़ी गलती, भारतीय महिला क्रिकेट टीम से मांगी माफी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Mar 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम से माफी मांगी है। अमिताभ ने अपने ट्विटर हैंडल पर भारत की महिला क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए एक बड़ी गलती कर दी थी।
विज्ञापन
जिसपर उन्होंने माफी मांगते हुए एक ट्वीट किया 'माफी... पोस्ट में ऑस्ट्रेलिया की बजाय दक्षिण अफ्रीका पढ़ा जाए।'
Apologies .. that should read South Africa NOT Australia .. 🙏🙏🙏 https://t.co/2f3Ty294Aa
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 11, 2018विज्ञापन
विज्ञापन
जीत की बधाई देने में हुई बड़ी चूक का अहसास होने के तुरंत बाद अमिताभ ने माफी मांगी।
बता दें कि उन्होंने ट्विटर पर टीम इंडिया की जो तस्वीर साझा की थी, उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'टी-20 और वन-डे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया को बहुत-बहुत शुभकमनाएं।' अमितभा भूल गए कि टीम इंडिया ने यह जीत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं बल्कि द. अफ्रीका के खिलाफ हासिल की है।
गौरतलब है कि महिला टीम इंडिया फरवरी में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई थी। इस दौरे पर महिला क्रिकेट टीम ने 3 वनडे और 5 टी-20 मैच खेले थे। महिला टीम ने दोनों सीरीज में अफ्रीका टीम को मात दी थी। इसी की फोटो को अमिताभ बच्चन ने 11 मार्च को शेयर किया।
गौरतलब है कि भारत की महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को उसी के घर में वनडे और टी-20 सीरीज में हराया था। अब ऑस्ट्रेलिया के साथ टीम इंडिया 12 मार्च से तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलेगी।