फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah will inaugurate legislative drafting training program today read news updates

Amit Shah: अमित शाह आज करेंगे विधायी प्रारूपण प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन, पढ़ें खास खबरें

Mon, 15 May 2023 06:46 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 15 May 2023 06:46 AM IST
सार

कार्यक्रम का उद्देश्य संसद, राज्य विधानसभाओं, मंत्रालयों, वैधानिक निकायों व सरकारी विभागों के अधिकारियों के बीच विधायी प्रारूपण के सिद्धांतों और प्रथाओं की समझ पैदा करना है।

विज्ञापन
Amit Shah will inaugurate legislative drafting training program today read news updates
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को नई दिल्ली में विधायी प्रारूपण पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसका उद्देश्य संसद, राज्य विधानसभाओं, मंत्रालयों, वैधानिक निकायों व सरकारी विभागों के अधिकारियों के बीच विधायी प्रारूपण के सिद्धांतों और प्रथाओं की समझ पैदा करना है। कार्यक्रम लोकतंत्र के लिए संसदीय अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) के सहयोग से किया जा रहा है। 

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू का गेस्ट हाउस अटैच
आंध्र प्रदेश सरकार ने रविवार को विजयवाड़ा के पास उंदावल्ली में कृष्णा नदी के तट पर स्थित तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के गेस्ट हाउस को अटैच  कर लिया।
विज्ञापन

  
चंद्रबाबू नायडू और उनके सहयोगी एवं तत्कालीन नगर प्रशासन एवं नगर विकास विभाग मंत्री पी नारायण पर पिछले कार्यकाल के दौरान अपने रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों को लाभ पहुंचाने के लिए पद के दुरुपयोग करने का आरोप है। मामले की जांच सीआईडी कर ही है। चंद्रबाबू पर व्यवसायी को लाभ पहुंचाने के एवज में गेस्ट हाउस लेने   का आरोप है। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने की तस्करी में बीएसएफ ने दो महिलाओं को पकड़ा
दक्षिण दिनाजपुर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने रविवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले से दो भारतीय महिलाओं को पकड़ा, जो बांग्लादेश से भारत में सोने के बिस्कुट की तस्करी करने का प्रयास कर रही थीं। दोनों के पास से 467.190 ग्राम वजन के 4 सोने के बिस्कुट बरामद किए, जिसकी कीमत 28,73,218 रुपये है। पकड़ी गई महिलाओं ने खुलासा किया कि हिली बाजार में किसी को खेप पहुंचाने के बाद उन्हें 1000 रुपये देने का वादा किया गया था। 

समुद्र शक्ति अभ्यास में हिस्सा लेने बाटम पहुंचा आईएनएस कवरत्ती
भारत-इंडोनेशिया के संयुक्त अभ्यास 'समुद्र शक्ति' का चौथा संस्करण रविवार से शुरू हो गया, जो 19 मई तक चलेगा। इस अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए पूरी तह स्वदेश निर्मित एंटी-सबमरीन युद्धक पोत आईएनएस कवरत्ती इंडोनेशिया के बाटम पहुंच गया है। समुद्र शक्ति का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच एक-दूसरे के प्रति समझ और परस्पर सहयोग को बढ़ाना है। भारतीय नौसेना डोर्नियर समुद्री गश्ती विमान और चेतक हेलीकॉप्टर भी इस अभ्यास में हिस्सा लेंगे। 

गुजरात सीएम पटेल का आचरण करोड़ों लोगों के लिए बनेगा प्रेरणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका आचरण करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा बनेगा। मोदी ने ट्विटर पर एक समाचार रिपोर्ट साझा कर दर्शाया कि कैसे मुख्यमंत्री ने मस्तिष्क आघात के बाद अपने बेटे को मुंबई लाने के लिए सरकार की एयर एंबुलेंस के लिए भुगतान किया। पीएम ने पटेल के बेटे अनुज के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की। अनुज का मुंबई के एक अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। गुजराती में किए गए एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और सादगी की मिसाल पेश की है। 

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तीन बड़े ब्रोकर्स जांच एजेंसियों के रडार पर
देश के तीन शीर्ष ब्रोकर्स कई नियामक और प्रवर्तन एजेंसियों की जांच के दायरे में आ गए हैं। इन पर हजारों करोड़ रुपये के संदिग्ध मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी वाली व्यापारिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। ये ब्रोकर्स पॉलिटिकली एक्सपोज्ड पर्सन (पीईपी) से जुड़े हुए हैं। साथ ही एक प्रमुख औद्योगिक राज्य में एक वरिष्ठ नेता के परिवार के प्रमुख सदस्य की भूमिका की भी जांच हो रही है।


सूत्रों ने बताया कि तीन शीर्ष दलालों के खिलाफ कई मोर्चों पर 4-5 वर्षों से जांच चल रही है। ये सभी ब्रोकरेज, निवेश सलाहकार सेवाओं, पोर्टफोलियो प्रबंधन, संपत्ति प्रबंधन सहित वित्तीय सेवा क्षेत्र में फैले काफी सारे कारोबारों से जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed