फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah will fill vacant post of his team after 15th April

पार्टी प्रवक्ताओं की टीम को चाक-चौबंद करेंगे शाह, 15 अप्रैल के बाद अपनी टीम में भरेंगे खाली पद

Sun, 02 Apr 2017 06:37 AM IST
संजय मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली
संजय मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Apr 2017 06:37 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah will fill vacant post of his team after 15th April

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के जरिए अनिल बलूनी को मीडिय़ा विभाग का प्रभारी बनाए जाने के बाद अब प्रवक्ताओं की नियुक्ति दोबारा से तय मानी जा रही है। अपने प्रवक्ताओं की टीम को पार्टी नए सिरे से धार देगी। वैसे 15 अप्रैल से पहले टीम में नए चेहरों के जुडने के आसार नहीं हैं। शाह का ध्यान अभी दिल्ली नगर निगम की रणनीति पर टिका है। 

विज्ञापन


उम्मीद जताई जा रही है कि भूवनेश्वर में होने वाली पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक के बाद ही शाह अपनी प्रवक्ताओं की टीम का असल चेहरा सामने रखेंगे। उनकी टीम में पहले से ही दर्जनों पद खाली थे। उपर से कई नेताओं के यूपी और उत्तराखंड की सरकार में शामिल होने के बाद टीम शाह में नए चेहरों को शामिल करने के ढ़ेरों अवसर बढ़ गए हैं। बताया जा रहा है कि राज्यों के मजबूत नेताओं को शाह अपनी टीम में जगह देंगे। 
विज्ञापन


टीम शाह के भावी फेरबदल पर पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि दिल्ली नगर निगम चुनाव और संसद सत्र के खत्म होने के तुरंत बाद भूवनेश्वर में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक हो रही है। इस ध्यान में रखते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति मध्य अप्रैल के बाद होने की ही संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी संविधान के अनुसार अध्यक्ष की टीम में 13 उपाध्यक्ष, 9 महामंत्री, 1 संगठन महामंत्री , 15 मंत्री और 1 कोषाध्यक्ष का पद होता है। लेकिन वर्तमान में शाह की टीम में 8 उपाध्यक्ष, संगठन महामंत्री को लेकर 8 महामंत्री और 14 मंत्री हैं। शेष पद अभी खाली हैं। उपर से टीम शाह के उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा यूपी के उपमुख्यमंत्री बन गए हैं। उनकी सीट भी खाली होनी है।

शाह के 14 सचिवों में से 3 सचिव श्रीकांत शर्मा, सिदार्थ नाथ सिंह और महेंद्र सिंह यूपी सरकार में मंत्री बने हैं। पार्टी के 10 प्रवक्तताओं में एम जे अकबर केंद्र सरकार में मंत्री बन गए हैं। उनकी जगह भी पार्टी किसी नए व्यक्तित को प्रवक्तता बनाएगी। यही नहीं शाह को झारखंड का प्रभारी भी नया तय करना है यहां के प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बन गए हैं।

इसके अलावा केंद्र के अभी कई नेताओं को राज्य की कमान सौंपने की तैयारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को जल्द ही हिमाचल भाजपा का अध्यक्ष बनाकर उन्हें प्रदेश के अगले विधानसभा चुनाव की कमान दी जाएगी। तो उड़िसा विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भी सूबे का चेहरा बनाने की संभावनाएं हैं। यही वजह है कि शाह ने अपनी भावी टीम के कलेवर को लेकर मंत्रणा करनी शुरू कर दी है। 


सूत्र बताते हैं कि लोकसभा चुनाव 2019 को ध्यान में रखते हुए ही अमित शाह अपनी टीम का कलेवर खुद तय करेंगे। उनकी टीम में युवा और प्रदेश के मजबूत नेताओं की भरमार हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed